Live TV
Search
Home > राज्य > हिमाचल > 29 अप्रैल को हिमाचल आने वाले पर्यटक ध्यान दें! बंद रहेगी अटल टनल, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, यहां जान लें वजह

29 अप्रैल को हिमाचल आने वाले पर्यटक ध्यान दें! बंद रहेगी अटल टनल, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, यहां जान लें वजह

President Droupadi Murmu Himachal Visit: 29 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे की वजह से पलचान से नॉर्थ पोर्टल (अटल टनल) से सिस्सू तक का सम्पूर्ण मार्ग सभी प्रकार की आवाजाही के लिए बंद रहेगी.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 23:08:25 IST

Mobile Ads 1x1

President Droupadi Murmu Himachal Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 29 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी. इस दौरे को लेकर पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. राष्ट्रपति अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगी और इसकी बारीकियां जानेंगी. ऐसे में पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है और यात्रा करने से पहले उन्हें पुलिस की गाइडलाइन जरूर जान लेनी चाहिए.

एडवाइजरी में बताया गया है कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित लाहौल दौरे को देखते हुए आम नागरिकों और लाहौल आने की योजना बना रहे पर्यटकों को सूचित किया जाता है कि जिला लाहौल, कुल्लू और मनाली में आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं.

सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक आवाजाही पर रोक

इस संबंध में डीआईजी राहुल नाथ ने प्रेस वार्ता में बताया कि पलचान से नॉर्थ पोर्टल (अटल टनल) से सिस्सू तक का सम्पूर्ण मार्ग सभी प्रकार की आवाजाही के लिए पूर्णतः सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा. यह प्रतिबंध दिनांक 29 अप्रैल 2026 को प्रभावी रहेगा.

उन्होंने कहा कि उपरोक्त तिथि एवं समय के दौरान नॉर्थ पोर्टल (अटल टनल) से सिस्सू तक का मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा. इस अवधि में आम वाहनों एवं पैदल आवाजाही की अनुमति नहीं होगी.  उन्होंने कहा कि केवल सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध पास धारक वाहन/अधिकारी ही अनुमति प्राप्त होंगे. उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में प्रतिबंधित क्षेत्र में अनावश्यक यात्रा से बचें.

बैरिकेड्स/नाके/चेक पोस्ट को न करें पार

डीआईजी ने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें. सुरक्षा कारणों से लगाए गए बैरिकेड्स/नाके/चेक पोस्ट को पार न करें. सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें. आवश्यक सेवाएं पूर्ववत जारी रहेंगी एवं इनके लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.

राहुल नाथ ने कहा कि जिला प्रशासन सभी निवासियों एवं पर्यटकों से अपील करता है कि राष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित एवं सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करें. इसी दौरान 29 अप्रैल को राष्ट्रपति के सिस्सू एवं अटल टनल दौरे के दृष्टिगत ट्रैफिक व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं में तैनात फोर्स को ड्यूटी संबंधी आवश्यक ब्रीफिंग दी गई.

MORE NEWS