Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > यूपी में ‘घूंघट वाली बहू’ का तांडव; बीच सड़क सास को जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़, पुलिस भी रह गई दंग!

यूपी में ‘घूंघट वाली बहू’ का तांडव; बीच सड़क सास को जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़, पुलिस भी रह गई दंग!

महराजगंज में एक घूंघट वाली बहू ने अपनी सास को बीच सड़क पर एक सेकेंड में 3 थप्पड़ जड़ दिए. वहां मौजूद पुलिस ने सास को बचाया और दोनों को थाने ले गई जहां कहासुनी के बाद मारपीट का सिलसिला जारी रहा. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Written By:
Last Updated: July 31, 2026 16:17:45 IST

Mobile Ads 1x1

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से रिश्तों को शर्मसार करने और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक सास-बहू की जोड़ी में बीच सड़क भारी विवाद हो गया और दोनों आपस में मारपीट करने लगे. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आग की तरह फैल रहा है जिसमें एक महिला समाज की मान मर्यादा का ख्याल करते हुए सिर पर घूंघट अवश्य रखती है लेकिन वही घूंघट वाली बहू अपनी सास को 1 सेंकड में एक के बाद एख ताबड़तोड़ 3 थप्पड़ जड़ देती है. मौके पर मौजूद पुलिस बहू को ऐसा करने से रोकती है लेकिन तब तक सास भी बहू का घूंघट खींचकर उस पर हावी होती नजर आती है. सरेराह विवाद इतना बढ़ जाता है कि पुलिस बीच-बचाव करती है और दोनों पक्षों को थाने ले जाती है लेकिन वहां भी मामला शांत नहीं होता.

सोशल मीडिया पर हैरान रह गए लोग

वायरल  वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को भी सोच में डाल दिया है कि जहां महिलाओं को मर्यादा का पाठ पढ़ाने वाले समाज अक्सर उन्हें घूंघट में देखना पसंद करता है लेकिन जब घूंघट वाली बहू इस तरह की हरकत करती हैं और सास से गलत तरीके से पेश आती हैं तो घूंघट का क्या रोल? वायरल वीडियो को Raju Sharma journalist नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है जो अब इंस्टाग्राम पर भी ट्रेंड कर रहा है. फुटेज में बहू और सास के चारों ओर परिजन और पुलिस की भीड़ देखी जा सकती है. 

थाने में पहुंचा सास-बहू विवाद

बताया जा रहा है कि यह सास-बहू विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को मजबूरन दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले जाना पड़ा जहां एक बार फिर सास-बहू पक्ष आमने-सामने आ गए और वहां भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी. अभी तक वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों लोग देख चुके हैं. बहू की मारपीट पर यूजर्स की कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. एक यूजर ने लिखा कि घूंघट एक कुप्रथा है औऱ उसका उदाहरण आपके सामने है.

ये भी पढ़ें:- बासी चावल परोसने पर पति ने ढ़ाया कहर, बेरहमी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; शराब के पैसे न मिलने पर खुन्नस में किया कांड!

MORE NEWS