Jabalpur Bargi Dam Accident: मध्य प्रदेश (MP News) के जबलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां, बरगी डैम में क्रूज डूब गया. जिसमें 30 से ज्यादा पर्यटकों के सवार होने की जानकारी सामने आ रही है. जिसमें से 15 लोग तैरकर निकल आए. इसके अलावा, 4 लोगों के शव मिले हैं. अभी भी 4 लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि जबलपुर के बरगी बांध में आंधी-तूफान की वजह से ये हादसा हुआ. मौसम की वजह से यात्रियों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया. क्रूज में करीब 40 लोग सवार बताए जा रहे हैं.
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. अब तक 4 शवों को बरामद किया जा चुका है, जबकि 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. कई अन्य लोगों के अभी भी लापता होने की आशंका जताई जा रही है.
तेज आंधी में बिगड़ा संतुलन
सामने आ रही प्राथमिक जानकारी के अनुसार, अचानक आए तूफान और तेज हवाओं के कारण क्रूज का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पानी में समा गया. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं. बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं.
यह भी पढ़ें – अगर वो घर आई तो…राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम को जमानत मिलने पर भाई का चौंकाने वाला बयान
राहत और बचाव कार्य जारी
बताया जा रहा है कि मौके पर एसडीआरएफ सहित बचाव की टीमें पहुंच चुकी हैं. रेस्क्यू अभियान जारी है. मध्य प्रदेश पर्यटन निगम यानी MPT द्वारा इस क्रूज को संचालित किया जा रहा था. इसके अलावा, ये भी जानकारी सामने आ रही है कि बरगी डैम के लिए जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह रवाना हो गए हैं.