Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > MP: लड़की ने घर से भागकर की शादी, अब परिजनों से जान का खतरा, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

MP: लड़की ने घर से भागकर की शादी, अब परिजनों से जान का खतरा, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Shivpuri News: युवती के अनुसार, दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी, जिसके बाद बातचीत शुरू हुई. पहले परिजनों ने ही दोनों का रिश्ता तय किया था, लेकिन बाद में अचानक इसे तोड़ दिया गया. इसके चलते दोनों ने घर से भागकर विवाह करने का फैसला लिया.

Written By:
Last Updated: April 29, 2026 22:56:52 IST

Mobile Ads 1x1

MP News: शिवपुरी जिले में प्रेम विवाह करने वाले एक दंपत्ति ने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है. युवती ने अपने परिजनों पर जान से मारने की धमकी देने और लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. श्योपुर जिले के विजयपुर तहसील अंतर्गत ग्राम हुल्लपुर निवासी अंजली धानुक ने बताया कि वह बालिग है. उसने शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के करसेना गांव निवासी शैलू धाकड़ के साथ दो दिन पहले घर से भागकर शिवपुरी में कोर्ट मैरिज की है.

युवती के अनुसार, दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी, जिसके बाद बातचीत शुरू हुई. पहले परिजनों ने ही दोनों का रिश्ता तय किया था, लेकिन बाद में अचानक इसे तोड़ दिया गया. इसके चलते दोनों ने घर से भागकर विवाह करने का फैसला लिया.

परिजनों पर धमकी और दबाव का आरोप

युवती ने आरोप लगाया कि विवाह से नाराज उसके परिजन लगातार उसे, उसके पति और ससुराल पक्ष को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. वे घर पहुंचकर गाली-गलौज कर रहे हैं और दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. दंपत्ति का कहना है कि यदि कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी लड़की के परिजनों की होगी.

स्वेच्छा से किया विवाह, सुरक्षा की मांग

अंजली ने स्पष्ट किया है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं डाला गया. दंपत्ति ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि परिजनों को समझाइश दी जाए और उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे बिना डर के जीवन जी सकें.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS