Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > MP: सीएम मोहन यादव ने 33 लाख लोगों को बांटी पेंशन, बैतूल के 1.28 लाख लाभार्थियों के खाते में 7.72 करोड़ हुए ट्रांसफर

MP: सीएम मोहन यादव ने 33 लाख लोगों को बांटी पेंशन, बैतूल के 1.28 लाख लाभार्थियों के खाते में 7.72 करोड़ हुए ट्रांसफर

MP Latest News: बैतूल के कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजनाएं समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए महत्वपूर्ण सहारा हैं. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए.

Written By:
Last Updated: April 29, 2026 23:28:11 IST

Mobile Ads 1x1

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 29 अप्रैल को मंत्रालय भोपाल से पेंशन योजनाओं के लगभग 33 लाख से अधिक हितग्राहियों को कुल 200.71 करोड़ रुपये की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण किया. बैतूल जिले के 1 लाख 28 हजार 714 पेंशनरों को कुल 7 करोड़ 72 लाख 28 हजार 400 रुपये की राशि उनके खातों में अंतरित की गई.

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बैतूल कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में वेब-कास्ट के जरिए किया गया. इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की अधिकारी रोशनी वर्मा उपस्थित रहीं.

अधिकारियों को कलेक्टर दिए ये निर्देश

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजनाएं समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए महत्वपूर्ण सहारा हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर पेंशन का लाभ सुनिश्चित किया जाए और कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे.

डॉ सोनवणे ने हितग्राहियों से भी अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकें.

इन लोगों की दी जा रही हर महीने 600 रुपये की आर्थिक सहायता

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग रोशनी वर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से शासन द्वारा समाज के निर्धनों एवं निराश्रितों यथा-वृद्धजनों, कल्याणियों, परित्यक्ताओं, अविवाहिताओं एवं दिव्यांगजनों के लिए पेंशन योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत प्रति हितग्राही 600 रुपये की आर्थिक सहायता प्रतिमाह प्रदान की जा रही है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS