Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > Caught On Camera: इस लड़के के पास गांजा… होटल में कपल को फंसाने की गंदी साजिश; सिवनी में खाकी पर लगे गंभीर आरोप

Caught On Camera: इस लड़के के पास गांजा… होटल में कपल को फंसाने की गंदी साजिश; सिवनी में खाकी पर लगे गंभीर आरोप

Seoni Hotel Viral Video: मध्य प्रदेश के सिवनी में होटल संचालक ने पुलिस अधिकारियों पर हर महीने 25 हजार रुपये मांगने, मारपीट करने और बालिग कपल को गांजे के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है.

Written By:
Published: November 18, 2026 08:42:00 IST
Last Updated: 2026-11-18 08:46:15

Mobile Ads 1x1

Seoni Hotel Viral Video: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक होटल में पुलिस अधिकारियों का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी होटल में ठहरे एक बालिग कपल को गांजे के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं. वहीं, होटल संचालक ने पुलिस अधिकारियों पर हर महीने 25 हजार रुपये की मांग करने और पैसे नहीं देने पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है.

होटल सिद्धार्थ का बताया जा रहा वायरल वीडियो

पूरा मामला सिवनी के बाबरिया रोड स्थित होटल सिद्धार्थ का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर पुलिस अधिकारियों और होटल में ठहरे एक कपल के बीच बातचीत होती दिखाई दे रही है. होटल संचालक संजय सनोडिया का दावा है कि यह वीडियो उनकी होटल का है और इसे उन्होंने ही सोशल मीडिया पर साझा किया है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

हर महीने 25 हजार रुपये मांगने का आरोप

होटल संचालक संजय सनोडिया ने कोतवाली थाना प्रभारी, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय बघेल पर हर महीने 25 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि अधिकारियों की ओर से कथित तौर पर यह रकम मांगी जा रही थी. संजय के मुताबिक, उन्होंने टीआई और एसडीओपी को 10-10 हजार रुपये दिए थे. इसके बावजूद पूरी रकम नहीं मिलने पर अधिकारी एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा के साथ होटल पहुंचे. होटल संचालक का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई.

बालिग कपल को गांजे के केस में फंसाने की धमकी?

होटल संचालक ने आरोप लगाया कि होटल में ठहरे एक बालिग कपल को पुलिस अधिकारियों ने गांजे के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी. उनका दावा है कि वायरल वीडियो में एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा कपल को गांजे के मामले में फंसाने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं. इस आरोप ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है.

ये भी पढ़ें : Watch Video: मुंबई में प्रिंस विलियम बने ऑटो ड्राइवर, पीछे बैठीं केट मिडलटन! शाही कपल का देसी अंदाज देख हैरान रह गए लोग

वायरल वीडियो के बाद पुलिस पर उठे सवाल

फिलहाल होटल संचालक की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. वायरल वीडियो की प्रामाणिकता, कथित पैसों की मांग और मारपीट के आरोपों की निष्पक्ष जांच होना जरूरी है. संबंधित पुलिस अधिकारियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया भी सामने आना बाकी है. अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस विभाग क्या कदम उठाता है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है.

ये भी पढ़ें :  Watch Video: हर तरफ लाश ही लाश…, उत्तराखंड में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी; कई लोगों की मौत

डिस्क्लेमर: इंडिया न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य और उसमें किए जा रहे दावों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है.

MORE NEWS