Live TV
Search
Home > राज्य > पंजाब > LPU में प्रदर्शन के बाद बड़ा अपडेट, 10 दिन बंद रहेंगी नियमित कक्षाएं, MTT एग्जाम अगले आदेश तक स्थगित

LPU में प्रदर्शन के बाद बड़ा अपडेट, 10 दिन बंद रहेंगी नियमित कक्षाएं, MTT एग्जाम अगले आदेश तक स्थगित

LPU Classes Suspended: LPU में रविवार को हुए विरोध-प्रदर्शन और तनाव के बाद यूनिवर्सिटी ने 28 सितंबर 2026 से नियमित कक्षाएं 10 दिनों के लिए निलंबित कर दी हैं. MTT यानी मिड-टर्म टेस्ट भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिए गए हैं. यूनिवर्सिटी ने छात्रों को अभिभावकों से सलाह लेकर घर जाने की अनुमति दी है, जबकि हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से अनावश्यक आवाजाही से बचने और किसी भी अशांति में शामिल न होने की अपील की गई है.

Written By:
Last Updated: September 27, 2026 23:29:37 IST

Mobile Ads 1x1

LPU Classes Suspended: पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रविवार को हुए प्रदर्शन और तनाव के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. LPU ने घोषणा की है कि सोमवार, 28 सितंबर 2026 से नियमित कक्षाएं 10 दिनों तक निलंबित रहेंगी. इसके साथ ही MTT यानी मिड टर्म टेस्ट को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. यूनिवर्सिटी ने छात्रों से आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और UMS के जरिए मिलने वाले अपडेट पर नजर रखने को कहा है.

28 सितंबर से 10 दिन तक नहीं होंगी नियमित कक्षाएं

LPU की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, छात्रों की सुरक्षा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए 28 सितंबर से नियमित कक्षाएं 10 दिनों के लिए निलंबित की गई हैं. इस दौरान छात्रों को यूनिवर्सिटी की ओर से जारी होने वाले आगे के निर्देशों पर नजर रखने को कहा गया है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब रविवार को कथित रेप की खबर को लेकर LPU कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया था. प्रदर्शन के दौरान कैंपस में संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं.

MTT परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित

यूनिवर्सिटी ने MTT यानी मिड टर्म टेस्ट को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है. LPU के मुताबिक, परीक्षा का संशोधित शेड्यूल अलग से UMS के जरिए छात्रों के साथ साझा किया जाएगा.
LPU के आधिकारिक अकादमिक कैलेंडर में कई कार्यक्रमों के लिए अक्टूबर की शुरुआत में MTT की तारीखें निर्धारित थीं, हालांकि यूनिवर्सिटी ने अब मौजूदा स्थिति को देखते हुए MTT को अगले आदेश तक स्थगित करने की जानकारी दी है.

छात्रों को घर जाने की सलाह

LPU ने छात्रों को 10 दिनों की अवधि के दौरान अपने माता पिता या अभिभावकों से सलाह लेकर अपने घर जाने की अनुमति दी है. यानी जो छात्र अपने होमटाउन लौटना चाहते हैं, वे अभिभावकों से चर्चा करने के बाद यात्रा कर सकते हैं. वहीं, जो छात्र हॉस्टल या अन्य आवासीय स्थानों पर रहेंगे, उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए अंदर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है.

हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से खास अपील

यूनिवर्सिटी ने छात्रों से कहा है कि वे अनावश्यक आवाजाही न करें और किसी भी तरह की अशांति या विरोध प्रदर्शन से दूर रहें. प्रशासन ने छात्रों से शांत रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है. छात्रों को आगे की जानकारी के लिए UMS से जुड़े रहने को कहा गया है. LPU का UMS यूनिवर्सिटी का इन हाउस सिस्टम है, जिसके जरिए छात्रों को अकादमिक और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है.

कैंपस के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

PU में रविवार को छात्रों के प्रदर्शन के बाद पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कैंपस में तोड़फोड़ की और हाईवे को भी जाम किया था. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई. फिलहाल यूनिवर्सिटी ने छात्रों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और केवल आधिकारिक माध्यमों से मिलने वाली जानकारी पर भरोसा करने को कहा है. आगे की कक्षाओं और MTT परीक्षा को लेकर अपडेट UMS के जरिए दिया जाएगा.

MORE NEWS