Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > दूल्हा बना ‘हैवान’: दहेज में बाइक नहीं मिली तो उठाई तलवार, पहले साले का सिर फोड़ा, फिर बारात संग हुआ फरार!

दूल्हा बना ‘हैवान’: दहेज में बाइक नहीं मिली तो उठाई तलवार, पहले साले का सिर फोड़ा, फिर बारात संग हुआ फरार!

Raebareli Dowry Dispute: यूपी में एक शादी लगभग जंग का मैदान बन गई. दहेज में बाइक और अंगूठी न मिलने पर दूल्हे ने म्यान से तलवार निकाली और दुल्हन के भाई पर हमला कर दिया. एक तरफ लहूलुहान हालत में भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहीं बारात बिना दुल्हन लिए रफूचक्कर हो गई. इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

Written By:
Last Updated: April 29, 2026 13:39:45 IST

Mobile Ads 1x1

Raebareli Dowry Dispute: मंगलवार की रात यूपी के देवी खेड़ा गांव में शहनाइयां तो बजीं, लेकिन उनका शोर चंद मिनटों में चीख-पुकार में बदल गया. जिस मंडप में सात फेरों की तैयारी थी, वहां खून की छीटें नजर आने लगीं. वजह कोई पुरानी रंजिश नहीं, बल्कि दूल्हे की वह ‘लालच’ थी, जिसने एक पिता की पगड़ी और एक बहन के सपनों को सरेआम नीलाम कर दिया. दहेज में बाइक और अंगूठी की मांग पूरी न होने पर सिरफिरे दूल्हे ने दुल्हन के भाई पर तलवार से हमला कर दिया और बारात वापस ले गया.

गाढ़ी कमाई से लगा मंडप

​राघवपुर के मजरे देवी खेड़ा निवासी मोहनलाल ने अपनी बेटी प्रीति गौतम के हाथ पीले करने के लिए बरसों की गाढ़ी कमाई लगा दी थी. खचोहन का पुरवा (नेरथुआ) से रामसागर के बेटे सूरज की बारात धूमधाम से पहुंची. नाश्ता-पानी हुआ, अगवानी में बाराती खूब थिरके. जब दूल्हा सूरज जयमाल के स्टेज पर पहुंचा, तो चेहरे पर मुस्कान नहीं बल्कि लालच का नकाब था.

‘हैवान’ बना दूल्हा

​जैसे ही दुल्हन प्रीति जयमाल के लिए स्टेज पर चढ़ी, सूरज ने अचानक अपनी डिमांड रख दी. उसने सरेआम कहा कि जब तक बाइक और अंगूठी नहीं मिलेगी, शादी नहीं होगी. बदहवास पिता ने मिन्नतें कीं, हाथ जोड़े और कुछ समय मांगा, लेकिन दूल्हे पर तो लालच का भूत सवार था. बहस बढ़ी तो दूल्हे ने आपा खो दिया और म्यान से तलवार निकालकर दुल्हन के भाई धीरज के सिर पर दे मारी. भाई लहूलुहान होकर गिर पड़ा और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.

पुलिस क्यों चुप रही?

​घटना के बाद दूल्हा और उसके परिजन बिना शादी किए ही बारात लेकर रफूचक्कर हो गए. पीड़ित पिता मोहनलाल का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर आई भी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय केवल खानापूर्ति करती दिखी.बछरांवा थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें भाई घायल हुआ है. तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.  

‘अच्छा हुआ बेटी बच गई’

​इस घटना ने समाज के उस कुरूप चेहरे को उजागर कर दिया है, जहां एक बाइक की कीमत एक बेटी की अस्मत और पिता के सम्मान से बड़ी हो जाती है. पूरे क्षेत्र में इस ‘लालची’ दूल्हे की थू-थू हो रही है. लोग कह रहे हैं कि अच्छा हुआ जो ऐसी जगह बेटी नहीं गई, जहाँ तलवार से रिश्ते निभाने की बात होती हो.

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

MORE NEWS