Live TV
Search
Home > राज्य > राजस्थान > डॉक्टर के साथ लिव-इन में रह रही थी शादीशुदा नर्स, सरकारी क्वार्टर के बाहर मिला शव

डॉक्टर के साथ लिव-इन में रह रही थी शादीशुदा नर्स, सरकारी क्वार्टर के बाहर मिला शव

राजस्थान के उदयपुर में एक शादीशुदा नर्स और डॉक्टर एक साथ रह रहे थे. अब कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में बने सरकारी क्वार्टर के बाहर नर्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. वहीं महिला के परिजनों ने डॉक्टर पर हत्या के आरोप लगाए हैं.

Written By:
Last Updated: April 18, 2026 15:15:37 IST

Mobile Ads 1x1

Udaipur Nurse Death: राजस्थान के उदयपुर में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में बने सरकारी क्वार्टर के बाहर नर्स का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मृतका की पहचान सीकर की रहने वाली अनीता मीणा के तौर पर हुई है. वो राजपुरा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ (ANM) थीं. जानकारी के अनुसार, नर्स का शव कनोड़ क्षेत्र स्थित स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों के डॉक्टरों के लिए बने सरकारी आवास के बाहर सीढ़ियों पर मिला था. मृतका के गले पर चोट के निशान हैं. मृतका के परिजनों ने डॉक्टर पर हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

मृतका के परिजनों ने डॉक्टर सुरेंद्र बिजारनिया पर अनीता की हत्या का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि डॉक्टर और मृतका के बीच संबंध थे.

डॉक्टर से आवास पर रह रही थी एएनएम

पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि एएनएम अनीता मीणा बीते कुछ दिनों से डॉक्टर सुरेंद्र बिजारनिया के सात डॉक्टर के सरकारी आवास में रह रही थी. हालांकि इस बारे में पुलिस ने अभी तक कुछ नहीं कहा है. वहीं पुलिस हत्या के मामले में पूछताछ कर रही है और अन्य एंगल से भी जांच कर रही है. पुलिस जांच में पता चला है कि मृतका शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं.

सबूत किए जा रहे एकत्रित

पुलिस का कहना है कि इस मामले में हत्या और आत्महत्या या किसी अन्य संभावना से मौत होने के पहलू पर जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम को मौके पर मिलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं. महिला का शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द सच्चाई का पता लगाकर आरोपी को सजा दिलाई जाएगी.

MORE NEWS