Live TV
Search
Home > राज्य > राजस्थान > Rajasthan Gold Price 19 April: राजस्थान में सोने के ताजा रेट जारी, जानें जयपुर-जोधपुर समेत सभी शहरों के भाव

Rajasthan Gold Price 19 April: राजस्थान में सोने के ताजा रेट जारी, जानें जयपुर-जोधपुर समेत सभी शहरों के भाव

Rajasthan Gold Price 19 April:19 अप्रैल 2026 को राजस्थान में सोने की कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिला, लेकिन कुल मिलाकर रेट लगभग एक ही ट्रेंड में रहे. 24 कैरेट सोना करीब ₹15,000 से ₹15,578 प्रति ग्राम के बीच रहा, जबकि 22 कैरेट सोना ₹14,000 से ₹14,300 प्रति ग्राम के आसपास रहा. जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर और अजमेर जैसे शहरों में कीमतों में मामूली फर्क देखने को मिला.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: April 19, 2026 12:49:30 IST

Mobile Ads 1x1

Rajasthan Gold Price 19 April: सोना भारतीय परंपरा में सिर्फ एक धातु नहीं, बल्कि निवेश और शुभता का प्रतीक माना जाता है. शादी-ब्याह हो या त्योहार, खासकर अक्षय तृतीया  जैसे शुभ अवसर पर सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में अगर आप भी राजस्थान में आज के ताजा गोल्ड रेट जानना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है.19 अप्रैल 2026 को राजस्थान के अलग-अलग शहरों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर और अजमेर में सोने की कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिल रहा है. आइए एक नजर डालते हैं आज के लेटेस्ट गोल्ड प्राइस पर.

राजस्थान के प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट

शहर 24 कैरेट (₹/ग्राम) 22 कैरेट (₹/ग्राम) 18 कैरेट (₹/ग्राम)
जयपुर ₹15,578 ₹14,280  ₹11,684
जोधपुर ₹15,061 ₹14,344 ₹11,500
उदयपुर  ₹15,500  ₹14,300 ₹11,400
बीकानेर ₹15,500 ₹14,200 ₹11,400
अजमेर ₹15,500 ₹14,200 ₹11,400

पिछले कारोबारी दिन सोने का भाव क्या था?

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना (24 कैरेट) 1,600 रुपये या 1.01 प्रतिशत गिरकर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया. विदेशी बाजारों में हाजिर सोना थोड़ा गिरकर $4,786.90 प्रति औंस पर आ गया.

पिछले दिन वायदा कारोबार में सोने का भाव क्या था?

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र के दौरान शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 159 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जून में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 159 रुपये बढ़कर 1,53,311 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इंटरनेशनल मार्केट में, कॉमेक्स गोल्ड जून कॉन्ट्रैक्ट $4,814.11 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था.

MORE NEWS