यूपी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में देर रात्रि चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने पीड़िता सुलोचना शर्मा के घर में अलमारी का लॉकर तोड़कर लगभग 2 लाख रुपये के जेवर और नकदी चुरा ली. पीड़िता सुलोचना अपने घर पहुंची थीं, उस समय सब कुछ सामान्य था. बीच, जब उन्होंने बच्चे को कॉपी लेने के लिए भेजा, तो बच्चे ने देखा कि अलमारी का लॉकर टूटा हुआ है और सामान गायब है.
2 लाख की नकद, गहने भी ले गए
चोरी हुए सामान में दो जोड़ी कान के झुमके, एक मांग टीका, एक नथिया, 50,000 रुपये नकद, पांच चांदी के सिक्के, एक कॉइन और एक लड़के का कड़ा शामिल है. पीड़िता के अनुसार, करीब 1.5 लाख रुपये के गहने और 50,000 रुपये नकद मिलाकर कुल 2 लाख रुपये की चोरी हुई है.
बच्चे ने किया खुलासा
परिवार ने बताया कि जब बच्चा पहली बार किताब लेने गया था, तब सब सामान्य था. दूसरी बार जब वह किताब निकालने गया, तो उसने लॉकर खुला देखा. उसने परिवार के सदस्यों को सूचित किया, जिन्होंने देखा कि लॉकर पूरी तरह खुला था और कुछ सामान सीढ़ियों पर बिखरा पड़ा था.
पुलिस कर रही जांच
पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस लगभग देर रात्रि मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी.
इलाके में हडकंप
थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिल चुकी है और पुलिस टीम मामले के खुलासे के लिए तेजी से जांच कर रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. इलाके में भी चोरी की घटना से हडकंप मचा हुआ है और लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है
Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.