Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP: घर में अकेली थी लड़की, शादी से पहले मंगेतर को बुलाकर बना रही थी संबंध, अचानक आ गया छोटा भाई, आपत्तिजनक हालत में देखा और फिर…

UP: घर में अकेली थी लड़की, शादी से पहले मंगेतर को बुलाकर बना रही थी संबंध, अचानक आ गया छोटा भाई, आपत्तिजनक हालत में देखा और फिर…

UP News: यूपी के अमरोहा में एक युवक और युवती ने ऐसा कांड कर दिया, जिससी वजह से यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना गया. दोनों की शादी बकरीद बाद होना है, लेकिन उससे पहले ही निकाह कराना पड़ गया.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: April 19, 2026 08:43:25 IST

Mobile Ads 1x1

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शादी से पहले ही होने वाले दूल्हे और दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. दरअसल, शादी से कुछ महीने पहले ही मंगेतर जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, इसके बाद रात में ही पंचायत बुलाई गई और मौके पर ही काजी बुलाकर निकाह करा दिया गया. जब इस मामले का खुलासा हुआ तो यह मोहल्ले में चर्चा का विषय बन गया.

जानकारी के मुताबिक एक शख्स ने तीन साल पहले अपनी बेटी का रिश्ता शहर निवासी युवक से तय किया था. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लगभग छह माह पहले मंगनी की रस्म पूरी हुई थी और शादी की तारीख बकरीद के बाद 10 और 11 जून तय की गई थी.

घर पर अकेली थी लड़की

ऐसे में दोनों  परिवारों की ओर से शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं और बैंक्वट हॉल तक बुक कर लिए गए थे. इस बीच तीन दिन पहले लड़की के परिजन एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जबकि लड़की घर पर अकेली थी. ऐसे में उसने अपने मंगेतर का बुला लिया और रोमांस करने लगे.

इसी दौरान लड़की का छोटा भाई अचानक घर लौट आया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया. इसके बाद शोर मच गया और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए.

रिश्ता टूटने तक की आ गई थी नौबत

मामले की जानकारी होते ही दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. मामला बढ़ने पर रात में ही मोहल्ले में पंचायत बुलाई गई. रिश्ता तोड़ने और पुलिस में शिकायत करने तक की बात सामने आई, लेकिन रिश्तेदारों और सामाजिक लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया.

बाद में पंचायत के फैसले पर मौके पर ही काजी को बुलाकर दोनों का निकाह करा दिया गया. वहीं दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी की बाकी रस्में तय तारीख पर ही संपन्न कराने का फैसला लिया है. हालांकि, इस पूरे मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Tags:

MORE NEWS