Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > ‘कांग्रेस को जो राजनीतिक विरासत मिली…’, मंत्री Dayashankar Singh ने Rahul Gandhi पर किया तीखा हमला

‘कांग्रेस को जो राजनीतिक विरासत मिली…’, मंत्री Dayashankar Singh ने Rahul Gandhi पर किया तीखा हमला

Dayashankar Singh: मंत्री दयाशंकर सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस और उसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए बड़ा बयान दिया है.

Written By:
Published: September 20, 2025 15:05:00 IST
Last Updated: 2025-09-20 15:08:38

Mobile Ads 1x1
Dayashankar Singh on Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh)  ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस और उसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तीखा हमला बोला. मंत्री ने कहा कि कांग्रेस (Congress) कभी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक विरासत की पार्टी थी, लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में वह पूरी तरह से कमजोर और क्षेत्रीय दलों की पिछलग्गू बन गई है.

राहुल गांधी के काम पर उठाए सवाल

दयाशंकर सिंह ने कहा कि कांग्रेस को जो राजनीतिक विरासत मिली थी, उसे राहुल गांधी ने बर्बाद कर दिया. उन्होंने जोर देकर कहा कि आज कांग्रेस न केवल राष्ट्रीय राजनीति से हाशिए पर है, बल्कि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में भी पार्टी अब खुद चुनाव लड़ने की क्षमता नहीं रखती और स्थानीय दलों के पीछे-पीछे चल रही है.

मंत्री ने राहुल गांधी की राजनीतिक कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी हार को स्वीकार करने के बजाय जिम्मेदारी दूसरों पर डालने की प्रवृत्ति रखते हैं. हाल ही में हुए चुनावों में भी उन्होंने अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने की कोशिश की. दयाशंकर सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी पर पहले भी कई बार मानहानि के मुकदमे दर्ज हुए हैं और हर बार अदालत में जाकर माफी मांग ली जाती है, लेकिन बाहर आकर फिर से बयानबाजी शुरू कर देते हैं.

कांग्रेस दूसरे दलों के इर्द-गिर्द घूम रही- दयाशंकर 

दयाशंकर सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि उसने अपनी विचारधारा और संगठनात्मक ताकत खो दी है. आज कांग्रेस पार्टी खुद चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं है और केवल क्षेत्रीय दलों की नीतियों और समर्थन पर निर्भर है. यूपी और बिहार में कांग्रेस की स्थिति यही दर्शाती है कि पार्टी अब खुद की राजनीति नहीं कर पा रही है और हमेशा दूसरे दलों के इर्द-गिर्द घूम रही है. मंत्री ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है. जनता अब पार्टी पर भरोसा नहीं करती और यही कारण है कि देशभर में कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है.

भाजपा की उपलब्धियों का हवाला

दयाशंकर सिंह ने केंद्रीय और राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की तेज़ रफ्तार पर हैं. भाजपा ने विकास और सुशासन की राजनीति को स्थापित किया है, जबकि कांग्रेस केवल बयानबाजी और भ्रम फैलाने में लगी रहती है.

Tags:

MORE NEWS