Jitu Saini Encounter: यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में सुभाष मार्ग स्थित जिम पर 25 अप्रैल को एक जन्मदिन पार्टी में चेहरे पर केक लगाने के कारण जीतू सैनी ने तीन युवकों की गोली की हत्या कर दी थी. और फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस ने तिहरे हत्याकांड के आरोपी पर 50 हजार का इनाम रखा गया था. मुख्य आरोपी जीतू सैनी और पुलिस के बीच बृहस्पतिवार सुबह सिकंदरपुर गांव के पास मुठभेड़ हुई, जिसमें जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को तीन गोली लगी और उसकी मौत हो गई.
कैसे हुई मुठभेड़?
बुलंदशहर में तीन दोस्तों की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी जीतू सैनी का पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. यह घटना आज गुरुवार यानी 30 अप्रैल को सुबह करीब 5 बजे हुई. पुलिस ने खुर्जा थाना क्षेत्र में स्कूटी पर जा रहे आरोपी जीतू को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पुलिस की तीन गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आपको बता दें कि आरोपी जीतू पर ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. इसके अलावा वहीं मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम और सिपाही मोहित मलिक के भी गोली लगी, जिस वजह से वो घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
यह खबर भी पढ़ें: UP Crime: रायबरेली में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था दरिंदा, पुलिस ने चंगुल से छुड़ाया; आरोपी को भी पकड़ा
दो अन्य आरोपी हुए गिरफ्तार
बीते बुधवार की रात को कोतवाली पुलिस की तिहरे हत्याकांड के दो अन्य आरोपियों रिंकू और भारत संग मुठभेड़ हो गई थी. दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रिंकू के दाएं पैर और भारत के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे दोनों घायल हो गए. और इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर, एक अवैध पिस्टल, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए थे.
क्या है पूरा मामला?
खुर्जा के सुभाष मार्ग स्थित जिम में 25 अप्रैल की आरोपी जीतू सैनी ने रात को भाजपा सभासद संजय सैनी के भाई मनीष (30), भतीजे आकाश (19) और चचेरे भाई अमरदीप (32) की हत्या कर दी थी. यह मामला तब हुआ जब जीतू सैनी का बर्थडे जिम में मनाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि जब उन तीनों मृतकों ने जीतू सैनी को केक लगाने की कोशिश की, उसी दौरान ये वारदात हुई.