Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Gonda News: कर्नलगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रिवॉल्वर के साथ आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Gonda News: कर्नलगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रिवॉल्वर के साथ आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Gonda Latest News: 30 अप्रैल को रात्रि गश्त के दौरान उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रहे थे. इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने महिपतगंज-कठीपुरवा मार्ग स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के पास से अर्पित मौर्या को दबोच लिया.

Written By:
Last Updated: April 30, 2026 21:27:57 IST

Mobile Ads 1x1

UP News: गोंडा जिले के थाना कर्नलगंज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अहम सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दावच्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार किया.

30 अप्रैल 2026 को रात्रि गश्त के दौरान उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रहे थे. इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने महिपतगंज-कठीपुरवा मार्ग स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के पास से अर्पित मौर्या को दबोच लिया. तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध रिवॉल्वर बरामद हुआ.

आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

गिरफ्तार अभियुक्त अर्पित मौर्या, पुत्र मुन्ना उर्फ सत्यनारायण मौर्या, निवासी ग्राम महिपतगंज बुढवलिया, थाना कर्नलगंज, जनपद गोंडा का रहने वाला है. पुलिस ने उसके खिलाफ थाना कर्नलगंज में मु0अ0सं0 242/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है.

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह, उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर, हेड कांस्टेबल महेन्द्र प्रसाद और कांस्टेबल अशोक कुमार राणा की प्रमुख भूमिका रही.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS