Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > हमको भी टिकट लेनी पड़ेगी क्या? कंडक्टर के टिकट काटते ही भड़क गए दरोगा जी, फिर दिखाई वर्दी की पावर, वीडियो वायरल

हमको भी टिकट लेनी पड़ेगी क्या? कंडक्टर के टिकट काटते ही भड़क गए दरोगा जी, फिर दिखाई वर्दी की पावर, वीडियो वायरल

हाथरस में रोडवेज बस के कंडक्टर ने एक दारोगा का नियमानुसार टिकट काटा. आरोप है कि इससे नाराज दारोगा ने बस को तीन जगह रुकवाकर चेकिंग कराई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. फिलहाल पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है.

Written By:
Last Updated: 2026-08-07 14:24:36

Mobile Ads 1x1

Hathras Viral Video: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है. आरोप है कि रोडवेज बस में सफर कर रहे एक दारोगा ने कंडक्टर द्वारा नियमानुसार टिकट काटे जाने से नाराज होकर बस को कई जगह रुकवाया और चेकिंग के नाम पर यात्रियों को करीब आधे घंटे तक परेशान किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है.

टिकट काटने के बाद शुरू हुआ पूरा विवाद

आगरा फाउंड्रीनगर डिपो की सुपरफास्ट रोडवेज बस आंवलखेड़ा और शांतिकुंज आश्रम होते हुए हरिद्वार जा रही थी. यात्रा के दौरान बस में सवार एक दारोगा का कंडक्टर ने नियमानुसार टिकट काटा. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर दारोगा ने बस को रास्ते में कई जगह रुकवाना शुरू कर दिया.

तीन जगह रुकवाई बस

कंडक्टर का आरोप है कि हाथरस पहुंचने के बाद सबसे पहले बस को सदर कोतवाली क्षेत्र में रुकवाकर उसकी तस्वीरें खिंचवाई गईं. इसके बाद बस को सासनी थाने पर रोका गया और फिर हनुमान चौकी पर भी रोककर पूरी बस की तलाशी ली गई. इस पूरी प्रक्रिया में बस करीब आधे घंटे तक प्रभावित रही.

‘चेकिंग’ के नाम पर यात्रियों को हुई परेशानी

बस में मौजूद यात्रियों का आरोप है कि चेकिंग के कारण उन्हें बारिश के बीच काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. बस में छोटे बच्चे, महिलाएं और हरिद्वार जा रहे श्रद्धालु भी सवार थे. कई यात्रियों ने दावा किया कि इस वजह से वे अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच सके.

कंडक्टर ने लगाया पावर का दुरुपयोग करने का आरोप

बस कंडक्टर का कहना है कि टिकट काटने के बाद ही पूरा घटनाक्रम शुरू हुआ. उनका आरोप है कि दारोगा ने अपने पद का इस्तेमाल करते हुए बस चालक, परिचालक और यात्रियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया. कंडक्टर ने यह भी दावा किया कि चेकिंग के दौरान बस का चालान भी किया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद कई लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. मामले की सच्चाई और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

MORE NEWS