Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > बीमा के पैसों के लिए उठाया खौफनाक कदम, क्लेम करने से पहले ही खुल गई पोल, लव मैरिज का खौफनाक अंत

बीमा के पैसों के लिए उठाया खौफनाक कदम, क्लेम करने से पहले ही खुल गई पोल, लव मैरिज का खौफनाक अंत

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक पति ने अपनी पत्नी के बीमा के पैसों के लिए उसकी हत्या कर दी. हालांकि शुरुआत में तो वो मर्डर केस आम हादसा लग रहा था लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, मामले का रूप ही बदल गया.

Written By:
Last Updated: August 7, 2026 15:32:57 IST

Mobile Ads 1x1

Hamirpur Murder Case: अक्सर जब कोई कपल लव मैरिज करते हैं, तो वो ये सोचते हैं कि आगे चलकर वे अपनी जिंदगी को सुकून से बिताएंगे. हालांकि कई बार कुछ कपल्स अपनी जिंदगी की शुरुआत ही चालाकी से करते हैं. दरअसल, एक हैरान करने वाली खबर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से आई है. हमीरपुर में कुछ समय पहले एक महिला का शव सड़क किनारे में मिला था. पहली नजर में ये हादसा लग रहा था. पुलिस ने हादसा मानकर जांच शुरू की. हालांकि जब इस पूरी वारदात का खुलासा हुआ, तो पुलिस भी हैरान रह गई.

जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई की रात ललपुरा थाना क्षेत्र के पौधिया गांव के पास एक महिला का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ था. खेतों से वापस घर की तरफ जा रहे किसानों ने पुलिस को महिला के शव के बारे में जानकारी दी. 

पुलिस ने पत्नी के गायब होने की सूचना दी

शुरुआती जांच में ये मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा था. जब पुलिस ने महिला की जांच शुरू की, तो महिला की पहचान 32 वर्षीय रीता के रूप में हुई है. महिला का पोस्टमार्टम कराया गया और मामले की जांच शुरू हुई. हालांकि कुछ पुलिस के हाथ कुछ ऐसे सबूत मिले, जिसने मामले को पूरी तरह से बदलकर रख दिया. घटना के बाद रीता के पति अमर सिंह ने अपनी पत्नी के गायब होने की सूचना दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस को अज्ञात शव के बारे में पता चला, तो उन्होंने पति को बुलाकर शव की पहचान कराई. पति ने महिला की पहचान की. हालांकि पुलिस जांच, सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन और बाकी तकनीकी जांच ने तस्वीर बदल दी. 

पति को मिलने वाले थे 15 लाख

पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी ने ढाई साल पहले रीता से लव मैरिज की थी. इसके बाद उसके नाम पर 44 लाख रुपये का जीवन बीमा कराया था. इसी रकम को हासिल करने के लिए रीता के पति अमर सिंह ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची और रीता की हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश की. पुलिस का दावा है कि बीमा की रकम में से उसे 15 लाख रुपये मिलने वाले थे. वहीं बाकी रकम अन्य आरोपियों को मिलने वाली थी. 

कैसे की हत्या?

पुलिस का कहना है कि प्लानिंग के बाद अमर सिंह रीता को पौधिया नगर नहर लेकर पहुंचा. वहां तीन साथी पहले से मौजूद थे. उन्होंने पहले कार से टक्कर मारी. इसके बाद जब वो सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई, तो उसके ऊपर कार चढ़ा दी. रीता की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, ये रीता की दूसरी शादी और अमर की तीसरी शादी थी. रीता के पहले पति की मौत हो गई थी, जिसके बाद कानपुर में रीता की मुलाकात अमर से हुई. दोनों ने प्यार के बाद शादी कर ली थी. वहीं अब उसके पति ने ही उसकी हत्या कर दी.

MORE NEWS