Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP Weather Update: लखनऊ से मेरठ तक बदलेगा मौसम, मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार; जानें IMD का ताजा अपडेट

UP Weather Update: लखनऊ से मेरठ तक बदलेगा मौसम, मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार; जानें IMD का ताजा अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को अब राहत मिलने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है.

Written By:
Last Updated: August 3, 2026 19:47:03 IST

Mobile Ads 1x1

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को अब राहत मिलने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. 4 अगस्त से कई जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है.

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और बस्ती समेत कई इलाकों में दिनभर रुक-रुककर बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली और पीलीभीत में भी अच्छी बारिश के आसार हैं.

 59 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

बारिश के साथ तेज गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने 59 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी, महोबा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, सीतापुर, बहराइच, गोंडा और श्रावस्ती सहित कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

तापमान में आएगी गिरावट, उमस से मिलेगी राहत

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं के कारण प्रदेश में बारिश का असर बढ़ेगा. इसके चलते अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. लगातार बारिश से उमस कम होगी और मौसम पहले के मुकाबले ज्यादा सुहावना रहेगा.

7 अगस्त तक जारी रह सकता है बारिश का दौर

IMD के अनुसार 5, 6 और 7 अगस्त तक भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है, जबकि पश्चिमी जिलों में भी रुक-रुककर बारिश होती रहेगी. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और जरूरत पड़ने पर ही यात्रा करें

MORE NEWS