Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > CM Yogi Mother Passed Away: CM योगी आदित्यनाथ पर टूटा दुखों का पहाड़! मां सावित्री देवी का निधन, पैतृक गांव में ली अंतिम सांस

CM Yogi Mother Passed Away: CM योगी आदित्यनाथ पर टूटा दुखों का पहाड़! मां सावित्री देवी का निधन, पैतृक गांव में ली अंतिम सांस

CM Yogi Mother Passed Away: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली. निधन के समय योगी गोरखपुर में कार्यक्रम में मौजूद थे.

Written By:
Published: November 20, 2026 12:58:00 IST
Last Updated: 2026-11-20 13:14:57

Mobile Ads 1x1

CM Yogi Mother Passed Away: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से दुखद खबर सामने आई है. उनकी मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर के आवास पर अंतिम सांस ली. उनके निधन की जानकारी पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार के हवाले से सामने आई है. बताया जा रहा है कि जिस समय योगी आदित्यनाथ को मां के निधन की सूचना मिली, उस वक्त वह गोरखपुर में एक कार्यक्रम में मौजूद थे. यहां 50 हजार छात्रों को टैबलेट वितरण का कार्यक्रम चल रहा था. मां के निधन की खबर मिलने के बावजूद उन्होंने अपना निर्धारित कार्यक्रम जारी रखा. वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम योगी मां के अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं.

पैतृक गांव में ली अंतिम सांस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के अपने पैतृक गांव पंचूर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली. उनके निधन की पुष्टि पौड़ी के जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने की है.

लंबे समय से चल रहा था इलाज

पौड़ी के एसएसपी के मुताबिक, सावित्री देवी की तबीयत काफी समय से खराब थी. उनकी हालत को देखते हुए घर पर डॉक्टर को भी बुलाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनका निधन पैतृक गांव में ही हुआ. परिवार और गांव में उनके निधन की खबर से शोक का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जा सकता है. हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी मां से कई मौकों पर मुलाकात कर चुके हैं. करीब दो साल पहले जब सावित्री देवी ऋषिकेश के एम्स में भर्ती थीं, तब योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी मां का हालचाल जाना था.

पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे योगी

सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 20 अप्रैल 2020 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था. उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली थी. बताया गया था कि मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हुआ. उस समय देश में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लगा हुआ था. प्रतिबंधों की वजह से योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे.

दूसरे नंबर पर हैं योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ का परिवार उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में रहता है. वह अपने सात भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर हैं. उनके परिवार की जड़ें इसी गांव से जुड़ी हुई हैं.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन का समाचार बेहद दुखद और हृदयविदारक है.

धामी ने लिखा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है. उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने बाबा केदार से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और योगी आदित्यनाथ सहित पूरे परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. अपनी पोस्ट के अंत में उन्होंने ‘ॐ शांति’ लिखकर श्रद्धांजलि दी.

.

MORE NEWS