Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तराखंड > Video: चमोली में बादल फटते ही मची तबाही, उफनती नदी में बह गया पुल और कई वाहन; सामने आया खौफनाक मंजर

Video: चमोली में बादल फटते ही मची तबाही, उफनती नदी में बह गया पुल और कई वाहन; सामने आया खौफनाक मंजर

Chamoli Cloud Burst News: उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने के बाद हालात बिगड़ गए हैं. जोशीमठ-नीती मार्ग पर तमक के पास बादल फटने से नदी अचानक उफान पर आ गई. तेज बहाव की चपेट में आने से वैली ब्रिज और कई वाहन बह गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.

Written By:
Published: August 10, 2026 18:56:00 IST
Last Updated: 2026-08-10 19:11:41

Mobile Ads 1x1

बताया जा रहा है कि तमक के पास अचानक तेज बारिश हुई, जिसके बाद नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया. देखते ही देखते पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि रास्ते में मौजूद पुल और वाहन इसकी चपेट में आ गए. सामने आए वीडियो में पानी के तेज बहाव के बीच पुल और गाड़ियों के बहने का भयावह मंजर दिखाई दे रहा है.

 देखते ही देखते उफनने लगी नदी

बादल फटने के बाद नदी में अचानक पानी बढ़ने से आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया. तेज बहाव अपने साथ मलबा भी लेकर आया, जिससे रास्ते में मौजूद चीजें इसकी चपेट में आती चली गईं.वैली ब्रिज के बह जाने से जोशीमठ-नीती मार्ग पर आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है. स्थानीय स्तर पर हालात पर नजर रखी जा रही है.

 चमोली में बारिश ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बदलते मौसम के बीच भारी बारिश और बादल फटने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं. ऐसे मौसम में नदी और नालों के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है.फिलहाल घटना से हुए कुल नुकसान और किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. प्रशासन की ओर से राहत और बचाव से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी.

MORE NEWS