Vikrant Rakhi Love Story: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित डूडा कार्यालय से लापता लिपिक की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. प्रयागराज के रहने वाले लिपिक विक्रांत की सहारनपुर जिले के बड़गांव में 15 अप्रैल, 2026 की रात में गोली मारकर हत्या की गई थी. इसके बाद 26 अप्रैल, 2026 को मिर्जापुर के रजापुर नौगांव के फार्म हाउस में उसकी प्रेमिका राखी कश्यप की भी हत्या हो गई. गर्लफ्रेंड राखी कश्यप को चाकू से गोदकर हत्या की गई. इस घटना में बागपत के दो लोगों का नाम सामने आ रहा है.
पार्टी के लिए बुलाया फिर कर डाली हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक, बागपत के डूडा कार्यालय में तैनात लिपिक विक्रांत कई दिनों से लापता थे. उनकी पत्नी ने कोतवाली बागपत में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई. पत्नी की शिकायत के मुताबिक, 16 अप्रैल, 2026 से पति विक्रांत का फोन बंद आ रहा है. जांच की कड़ी में पुलिस को विक्रांत का शव बरामद हुआ.
प्रेमिका से शादी करना चाहता था विक्रांत
जांच में सामने आया कि विक्रांत अपनी प्रेमिका राखी कश्यप से शादी करना चाहता था. बागपत में एक पार्टी का आयोजन हुआ तो उसने सुधारस चौहान, कपिल चौहान और राखी कश्यप आए. बताया जाता है कि शराब के नशे में किसी मुद्दे पर सुधारस चौहान, कपिल चौहान और विक्रांत में विवाद हो गया.
राखी कश्यप ने मारी विक्रांत को गोली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद के दौरान ही राखी कश्यप ने लाइसेंसी पिस्टल से विक्रांत की जांघ में गोली मार दी. तीनों विक्रांत को लेकर बागपत पहुंचे. जहां उन्होंने सिर पर भारी हथियार से पीटकर विक्रांत की हत्या कर दी. इसके बाद शव नहर में फेंक दिया और तीनों वापस बागपत आ गए. पुलिस की मानें तो आरोपी सुधारस चौहान को डर था कि पुलिस लिपिक की हत्या की वारदात का जल्द खुलासा कर देगी. इसके बाद राखी के साथ वो दोनों भी फंसेंगे.
ये भी पढ़ें:- विशाल राय मौत मामले में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, सड़क हादसे की कहानी पर उठे सवाल
राखी कश्यप की भी हुई हत्या
सुधारस चौहान और कपिल चौहान ने प्लानिंग के तहत राखी कश्यप को मिर्जापुर के रजापुर नौगांव स्थित फार्म हाउस में बुलाया. यहां पर दोनों चाकू से गोदकर राखी कश्यप की हत्या कर दी और शव रजबहे में फेंक दिया.