West Bengal Election Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर दो चरणों में वोट डालने के बाद अब एग्जिट पोल का वक्त आ गया है. एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद अब क्लीयर हो गया है कि किसकी सरकार बनेगी. आइए जानते हैं कि किसकी सरकार बनेगी? हालांकि, एग्जिट पोल के नतीजे हमेशा सही नहीं होते हैं. अंतिम परिणाम 4 मई 2026 को ही आएंगे. जब वोटों की गिनती होगी.
चाणक्य, प्रजा पोल और पोल डायरी के एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सत्ता में आने के संकेत मिल रहे हैं.
बीजेपी को मिल रहा पूर्ण बहुमत
Matrize के एग्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल में इस बार भी बीजेपी ने इतिहास रचा है. टीएमसी के किले को बीजेपी ने ढहा दिया है. उत्तर बंगाल की पहाड़ियों से लेकर दक्षिण बंगाल के सुंदरबन तक और जंगलमहल के आदिवासी बेल्ट से लेकर कोलकाता की तंग गलियों तक किसका पलड़ा भारी है? मैट्रिज (Matrize) द्वारा जारी किए गए 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल (Exit Poll) के मुताबिक, राज्य की 294 सीटों के लिए किए गए अनुमानों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल रहा है.
बीजेपी को कितनी सीट मिल रही है?
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 148 है. मैट्रिज़ एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है. यह आंकड़ा दर्शाता है कि बीजेपी न केवल सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी, बल्कि वह अपने दम पर बहुमत भी हासिल कर सकती है.
4 एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी की बन रही सरकार
- 4 एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई नजर आ रही है.
- प्रजा पोल के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी को 178 से 208 सीटें मिलती हुई नजर आ रही है.
- पोल डायरी के आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी को 142 से 171 सीटें मिलती हुई नजर आ रही है.
- मैट्रिज के आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी को 146 से 161 सीटें मिलती हुई नजर आ रही है.
- चाणक्य स्ट्रेटेजीज के आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी को 150 से 160 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं.