Bicycle Toll Tax Bangalore Viral Vide: यह घटना दिखाती है कि कैसे कुछ टोल बूथों पर नियमों की धज्जियां उड़ाकर आम आदमी की जेब काटी जा रही है, नेशनल हाईवे फीस रूल्स के तहत, साइकिल, ट्रैक्टर और दोपहिया वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल से छूट दी गई है साइकिल से पैसे लेना पूरी तरह गैर-कानूनी है, कर्मचारियों ने युवक को तब तक जाने नहीं दिया जब तक उसने ₹25 का भुगतान नहीं किया, इसे 'टोल टैक्स' के बजाय 'अवैध वसूली' या 'वसूली' (Extortion) की श्रेणी में रखा जा रहा है वीडियो वायरल होने के बाद, कई लोगों ने अपने अनुभव साझा किए हैं कि कैसे बेंगलुरु के बाहरी इलाकों में टोल कर्मी अपनी मनमर्जी के रेट वसूलते हैं, लोगों ने एनएचएआई (NHAI) और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि उस टोल प्लाजा का लाइसेंस रद्द किया जाए और पीड़ित को उसके पैसे वापस दिलाए जाएं.