Restaurant Employee Paid Bill For Escaped Customers: यह घटना सर्विस इंडस्ट्री में कर्मचारियों के साथ होने वाले शोषण और असुरक्षा को दर्शाती है आजकल कई युवा इसे एक 'प्रैंक' या बहादुरी समझते हैं, लेकिन इसका सीधा आर्थिक बोझ उस वेटर पर पड़ता है जो उन्हें सर्व कर रहा होता है, सोशल मीडिया यूजर्स इस बात पर भड़के हुए हैं कि रेस्तरां मालिकों को ऐसे नुकसान का बोझ खुद उठाना चाहिए, ना कि कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों पर डालना चाहिए यह मामला दिखाता है कि अच्छी शिक्षा और अच्छे कपड़ों का मतलब अच्छी परवरिश नहीं होता, उन युवाओं ने एक महिला की पूरी मेहनत को अपनी मुफ्त की दावत में बदल दिया, स्थानीय लोगों ने उस महिला की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन लड़कों को पकड़ा जाए और उनसे ना केवल बिल, बल्कि हर्जाना भी वसूल किया जाए.