Punjab Car Thief Viral Video: यह घटना दिखाती है कि पकड़े जाने के डर से अपराधी किस हद तक जा सकते हैं और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं, चोर ने भागने के चक्कर में सड़क पर खड़ी कम से कम 4-5 कारों और कई दोपहिया वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि जब गाड़ी फंस गई, तो भीड़ ने चोर को खींचकर बाहर निकाला पुलिस के पहुंचने से पहले गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की, पंजाब पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और चोरी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है, यह वीडियो सोशल मीडिया पर 'पंजाब का GTA' (एक मशहूर गेम) के नाम से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपराधी के दुस्साहस को देखकर दंग हैं.