Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > AC Cooling Tips: भीषण गर्मी में नहीं काम कर रहा AC, इन तरीकों से कमरे को मिंटो में करें ठंडा

AC Cooling Tips: भीषण गर्मी में नहीं काम कर रहा AC, इन तरीकों से कमरे को मिंटो में करें ठंडा

AC Cooling Tips: भीषण गर्मी में AC की कूलिंग बढ़ाने के लिए पहले कमरे की गर्म हवा निकालें, टर्बो मोड इस्तेमाल करें, फिल्टर साफ रखें, पर्दे लगाएं, सही स्विंग सेट करें और दरवाजों को अच्छी तरह सील रखें.

Written By:
Last Updated: May 1, 2026 14:31:06 IST

Mobile Ads 1x1

AC Cooling Tips: तेज गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच घर में राहत का सबसे बड़ा सहारा AC ही होता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि AC चलाने के बावजूद कमरे में मनचाही ठंडक महसूस नहीं होती. ऐसे में जरूरी है कि हम सिर्फ AC पर निर्भर रहने के बजाय कुछ स्मार्ट तरीकों को अपनाएं, जिससे कूलिंग तेज और असरदार हो सके.  

घर पहुंचते ही हम तुरंत AC ऑन कर देते हैं, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि कमरा जल्दी ठंडा हो, तो पहले कमरे की गर्म हवा बाहर निकालना जरूरी है. इसके लिए AC चालू करने से पहले सीलिंग फैन चला दें और दरवाजे-खिड़कियां 5–10 मिनट के लिए खुली छोड़ दें. इससे अंदर भरी गर्म हवा बाहर निकल जाएगी और ठंडक जल्दी महसूस होगी।

 टर्बो मोड का करें इस्तेमाल

अधिकतर AC में टर्बो मोड का फीचर होता है, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. इस मोड में AC का कंप्रेसर और फैन तेज गति से काम करता है, जिससे कमरा तेजी से ठंडा हो जाता है. खासकर जब बाहर बहुत ज्यादा गर्मी हो, तब ये फीचर काफी उपयोगी साबित होता है.

 फिल्टर की नियमित सफाई जरूरी

गर्मी के मौसम में धूल और गंदगी तेजी से AC के फिल्टर में जमा हो जाती है, जिससे एयर फ्लो बाधित होता है. अगर AC की कूलिंग कम हो रही है, तो इसका एक कारण गंदा फिल्टर भी हो सकता है. इसलिए हर कुछ दिनों में फिल्टर साफ करना न भूलें इससे कूलिंग बेहतर होगी और बिजली की खपत भी कम होगी.

 कमरे की लाइटिंग पर दें ध्यान

कमरे का तापमान बनाए रखने में लाइटिंग का भी बड़ा योगदान होता है. ज्यादा और तेज रोशनी वाले बल्ब कमरे को गर्म कर सकते हैं. इसलिए दिन के समय खिड़कियों पर पर्दे लगाकर रखें ताकि धूप अंदर न आए. साथ ही, कम वॉट और डिम लाइट का उपयोग करें, जिससे कमरे में अतिरिक्त गर्मी न बढ़े.

 AC स्विंग की दिशा सही रखें

AC चलाते समय उसकी स्विंग सेटिंग पर ध्यान देना जरूरी है. अगर एयर फ्लो ऊपर की ओर रहेगा, तो ठंडी हवा पूरे कमरे में समान रूप से फैलेगी. इससे कूलिंग बेहतर और तेज महसूस होगी.

 दरवाजों और खिड़कियों को रखें सील

अगर कमरे में ठंडी हवा को बनाए रखना है, तो ये सुनिश्चित करें कि दरवाजे और खिड़कियां ठीक से बंद हों. दरवाजे के नीचे अगर गैप है, तो उसे किसी कपड़े या डोर सीलर से बंद कर दें. इससे बाहर की गर्म हवा अंदर नहीं आएगी और अंदर की ठंडक बनी रहेगी.
 
MORE NEWS