Ruf and Tuf Smartphones: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक ऐसा हिस्सा बन चुका है कि फोन के बिना थोड़ी देर भी रहना संभव नहीं हो पाता है. ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन पेमेंट करना या फिर रील स्क्रॉल करना ही क्यों न हो. अब इतना इस्तेमाल करने पर दिनभर में एक से दो बार फोन गलती से हाथ से गिरना भी लाजमी है. कुछ लोगों के हाथ से फोन गिर जाता है. ऐसे में फोन की बिल्ड क्वालिटी अगर ठीक नहीं है तो स्मार्टफोन में डैमेज आ सकता है और स्क्रीन भी टूट सकती है.
इसलिए इस स्थिति से बचने के लिए आपको हमेशा एक मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाले स्मार्टफोन ही खरीदने चाहिए, जिनमें प्रीमियम मेटल फ्रेम, मजबूत ग्लास प्रोटेक्शन के साथ ही साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी आदि जैसे फीचर्स मिलते हों. ऐसे फीचर्स वाले फोन्स के हाथ से गिरने पर कोई खास असर नहीं होता है. चलिए जानते हैं कुछ मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाले स्मार्टफोन्स के बारे में.
1. Samsung Galaxy M21
स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग ने बिल्ड क्वालिटी रिलायबिलिटी के नाम पर एक अलग ही पहचान बनाई है. यही कारण है कि मजबूती के नाम पर सैमसंग को काफी पसंद किया जाता है. अगर आप कोई मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में Samsung Galaxy M21 को ले सकते हैं. इस फोन की कीमत महज 12,699 रुपये है. इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप और 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी जाती है.
2. Vivo T5x 5G
अगर आपके हाथ से भी बार-बार स्मार्टफोन गिरने की आदत है तो ऐसे में आप Vivo T5x 5G को ले सकते हैं. इस स्मार्टफोन की बिल्ड क्वालिटी इस सेगमेंट में आने वाले अन्य फोन्स के मुकाबले काफी अच्छी मानी जाती है. कम ऊंचाई से गिरने पर इस फोन में कोई खास नुकसान नहीं होता है. Vivo T5x 5G में आपको 6.76-inch FHD+ 120Hz display मिलती है. इसकी कीमत 18 से 19 हजार रुपये के बीच है.
3. OPPO A9 2020
बिल्ड क्वालिटी को देखते हुए अगर आप कोई स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में OPPO A9 2020 को ले सकते हैं. इसमें न केवल एक अच्छी और मजबूत बिल्ड क्वालिटी मिलती है बल्कि, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 16 मेगापिक्सल का एक दमदार सेल्फी कैमरा भी दिया जाता है. इस फोन में आपको 128 जीबी की स्टोरेज और 4 जीबी रैम भी दी जाती है.