Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > Electronics Price Hike: त्योहार से पहले महंगाई का झटका! इलेक्ट्रॉनिक्स सामान होगा महंगा, जानिए क्यों बढ़ने जा रहे हैं दाम

Electronics Price Hike: त्योहार से पहले महंगाई का झटका! इलेक्ट्रॉनिक्स सामान होगा महंगा, जानिए क्यों बढ़ने जा रहे हैं दाम

क्या आप भी इस त्योहारी सीजन में नया TV, AC या वाशिंग मशीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? तो थोड़ा रुकिए! रिपोर्ट के मुताबिक 1 अक्टूबर से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान महंगे होने जा रहे हैं. जानिए कंपनियों ने दाम क्यों बढ़ाए, किस ब्रांड का सामान कितना महंगा होगा और दिवाली की खरीदारी पर इसका क्या असर पड़ेगा.

Written By:
Last Updated: 2026-09-27 17:40:04

Mobile Ads 1x1

इस बार त्योहारी सीजन (दिसंबर-अक्टूबर) में अगर आप नया एसी, एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन या फ्रिज खरीदने की सोच रहे हैं, तो जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ सकती है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 1 अक्टूबर से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाने वाली बड़ी कंपनियां अपनी चीजों के दाम 5 प्रतिशत से लेकर 8 प्रतिशत तक बढ़ाने जा रही हैं.

वर्ष 2026 में यह कंपनियों की ओर से तीसरी बार दाम बढ़ाने की तैयारी है. PTI के रिपोर्ट के मुताबिक कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल के महंगे होने के कारण उनके पास कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है.

क्यों बढ़ रहे हैं इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के दाम?

  • कच्चा माल महंगा होना: तांबा (कॉपर), एल्युमीनियम और स्टील जैसी धातुओं की कीमतें पिछले कुछ समय में बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं.
  • प्लास्टिक और क्रूड ऑयल: कच्चे तेल के दाम बढ़ने से प्लास्टिक और पैकेजिंग का खर्च भी बढ़ गया है.
  • युद्ध और विदेशी मुद्रा दर: पश्चिम एशिया में चल रहे संकट और डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव ने भी लागत बढ़ा दी है.
  • माल ढुलाई का खर्च: सामान को एक जगह से दूसरी जगह भेजने का भाड़ा भी बढ़ चुका है.

कौन-सा सामान कितना महंगा होगा?

अलग-अलग कंपनियों और सामानों के हिसाब से कीमतों में बढ़ोतरी इस तरह होगी:

  • एयर कंडीशनर (AC): एसी बनाने में तांबे का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है. तांबे के दाम बहुत अधिक बढ़ने के कारण एसी की कीमतें 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं.
  • एलईडी टीवी (LED TV): छोटे स्क्रीन वाले टीवी (स्मॉल स्क्रीन) के दाम 20 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं, जबकि बड़े स्क्रीन वाले टीवी 7 से 10 प्रतिशत तक महंगे हो सकते हैं.
  • वाशिंग मशीन और फ्रिज: इन सामानों के दामों में भी 3 से 5 प्रतिशत तक का इजाफा देखा जा सकता है.

किस कंपनी ने क्या कहा?

  • ब्लू स्टार (Blue Star): कंपनी ने बताया कि उसने एसी और डीप फ्रीजर के दाम 5 से 8 प्रतिशत बढ़ा दिए हैं. पिछले साल की तुलना में इस साल कुल लागत 15 प्रतिशत तक बढ़ी है.
  • गोदरेज (Godrej): गोदरेज के मुताबिक आने वाले हफ्तों में 5 से 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी तय है, जिसे ब्रांड्स अक्टूबर या नवंबर से लागू करेंगे.
  • हायरा इंडिया (Haier): कंपनी 1 अक्टूबर से एसी के दाम 5 प्रतिशत बढ़ा रही है. इसके बाद दिसंबर और जनवरी में भी 5-5 प्रतिशत की और बढ़ोतरी की जा सकती है.
  • डायकिन (Daikin): डायकिन ने सितंबर के मध्य से ही अपने एसी के दामों में 8 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है.
  • एसपीपीएल (Thomson, Kodak, Blaupunkt): टीवी बनाने वाली इस कंपनी ने अक्टूबर के बाद टीवी के दाम 7 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बनाई है.

ग्राहकों पर इसका क्या असर पड़ेगा?

अगर आप दिवाली पर खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो एक अच्छी खबर यह भी है कि इस बढ़ोतरी का तुरंत असर शायद न दिखे:

  • पुराने स्टॉक पर पुरानी दरें: ज्यादातर दुकानदारों और डीलरों के पास अगस्त और सितंबर का पुराना स्टॉक जमा है. कंपनियां दिवाली तक पुराना स्टॉक पुरानी दरों पर ही बेचेंगी.
  • दिवाली के बाद दिखेगा असली असर: अक्टूबर के आखिरी या दिवाली बीत जाने के बाद नया स्टॉक नई और बढ़ी हुई कीमतों के साथ बाजार में आएगा.
  • छूट पर असर: त्योहारी सीजन में मिलने वाले भारी डिस्काउंट और ऑफर्स इस बार थोड़े कम मिल सकते हैं, क्योंकि कंपनियां लागत बचाने की कोशिश में हैं.

यदि आप कोई बड़ा होम अप्लायंस (जैसे एसी या बड़ा टीवी) खरीदने का मन बना चुके हैं, तो पुराने स्टॉक का फायदा उठाने के लिए दिवाली से पहले या उसके दौरान खरीदारी करना आपके लिए बेहतर रहेगा.

MORE NEWS