Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > लेना चाहते हैं कॉम्पैक्ट SUV? Hyundai Exter vs Hyundai i20 में से क्या लेना रहेगा बेहतर, जानें अंतर

लेना चाहते हैं कॉम्पैक्ट SUV? Hyundai Exter vs Hyundai i20 में से क्या लेना रहेगा बेहतर, जानें अंतर

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी काफी शानदार दिखाई देती हैं. चलिए जानते हैं इन दोनों कारों के बीच क्या अंतर देखने के लिए मिलते हैं.

Written By:
Last Updated: April 22, 2026 13:22:30 IST

Mobile Ads 1x1

Hyundai Exter vs Hyundai i20 comparision: आज के समय में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट SUV या मिड साइज एसयूवी सेगमेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है. शहरों की भीड़भाड़ वाली सड़कों से लेकर ग्रामीण इलाकों के उबड़-खाबड़ रास्तों तक में कॉम्पैक्ट एसयूवी आसानी से निकल जाती है. एसयूवी कार थोड़ी ज्यादा महंगी होती है, जिसके चलते कुछ लोग कॉम्पैक्ट एसयूवी वाले सेगमेंट में जाना पसंद करते हैं. अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में Hyundai Exter और Hyundai i20 आपके लिए परफेक्ट रहने वाली है.

फीचर्स में क्या है अंतर? 

Hyundai i20 में आपको ABS और EBD का भी ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा आपको इस कार में 26.03 सेंटीमीटर का HD टचस्क्रीन भी मिलता है. इसके अलावा LED और ऐप्पल कारप्ले भी मिलता है. वहीं, बात करें अगर हुंडई एक्सटर की तो इस कार में आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एंड्रॉयड ऑटो के साथ ही साथ वायरलेस एपल कारप्ले भी मिलता है. इसमें आपको कार की रियर सीट के लिए टाइप C USB पोर्ट मिलने के अलावा इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल-स्टार्ट असिस्ट का भी फीचर देखने के लिए मिलता है. 

कैसी है दोनों कारों की परफॉर्मेंस? 

Hyundai i20 में आपको 1.2L लीटर का दमदार इंजन मिलता है साथ ही साथ 83 से लेकर 88 PS की पावर भी देखने के लिए मिलते हैं. हुंडई एक्सटर में आपको 1.2 लीटर का Kappa पेट्रोल 4 सिलेंडर इंजन मिलता है साथ ही साथ 81.8 bhp की पावर देने के अलावा 113.8 Nm का टॉर्क भी जनरेट करके देती है. हालांकि, यह दोनों ही कारें परफॉर्मेंस के मामले में काफी बेहतरीन हो सकती हैं.

Tags:

MORE NEWS