Kawasaki Ninja 300 vs BMW G310RR: भारत में प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट लगातार तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. अब खरीदार केवल तेज रफ्तार वाली बाइक नहीं चाहते, बल्कि ऐसी बाइक लेना चाहते हैं, जो फीचर्स के साथ ही साथ परफॉर्मेंस में भी बेहतरीन हो. अगर आपको एक अच्छी परफॉर्मेंस चाहिए तो ऐसे में आप 400cc सेगमेंट की कोई स्पोर्ट्स बाइक ले सकते हैं. यह बाइकें पावर में काफी बेहतरीन मानी जाती हैं. इनमें आपको काफी बेहतर राइडिंग कंफर्ट और एक अच्छा लुक भी मिलता है.
अगर आप ऐसी कोई बाइक लेना चाहते हैं तो ऐसे में Kawasaki Ninja 300 vs BMW G310RR में से कोई भी बाइक ले सकते हैं. दोनों ही बाइकें सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं, जो बेहतरीन फीचर्स देती है.
फीचर्स में कौन ज्यादा किफायती?
Kawasaki Ninja 300 में आपको Assist & Slipper clutch, ड्यूल चैनल ABS और ड्यूल प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और सेमी डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर मिलता है. इसके अलावा इस बाइक में आपको LCD मल्टी फंक्शन डिस्प्ले भी मिल जाती है. वहीं, दूसरी ओर आपको BMW G310RR में 4 अलग-अलग राइडिंग मोड्स, 5 इंच की TFT के साथ ही साथ ड्यूल चैनल ABS का फीचर मिल जाता है. इसके अलावा फीचर्स के नाम पर बाइक में ट्विन पॉड प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और ड्यूल स्ट्राइप टेल लाइट भी मिल जाती है. इसके अलावा बाइक में स्मार्टफोन की कनेक्टिविटी भी मिल जाती है.
परफॉर्मेंस में कौन ज्यादा बेहतर?
Kawasaki Ninja 300 में आपको 296 ccMax Power रिफाइन इंजन मिलता है, जोकि 39 PS की पावर देने के साथ ही साथ 26.1 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. इसके अलावा बाइक में आपको 6 स्पीड रिटर्न शिफ्ट गियर दिया जाता है. इसके साथ ही इसमें 11,000 rpm भी रहता है. वहीं, दूसरी तरफ देखा जाए तो BMW G310RR में आपको 312.12 cc वाटर कूल्ड, 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जाता है. इस बाइक में आपको 27.3 Nm का टॉर्क मिलने के साथ ही साथ 34 PS की पावर भी मिल जाती है.