Keeway V302C Launch: बाइक में पावर और बेहतरीन परफॉर्मेंस का शौक रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Keeway India ने भारत में अपनी नई Keeway V302C 2026 बाइक को लॉन्च कर दिया है. कंपनी द्वारा इस क्रूजर बाइक के आधिकारिक लॉन्च के बाद भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है. इस बाइक में आपको बॉबर लुक मिलने के साथ ही साथ नए कलर ऑप्शन्स भी दिए गए हैं. कंपनी द्वारा इसमें एक और नया पीला रंग जोड़ा गया है, जो राइडर्स को काफी लुभा रहा है.
माना जा रहा है कि यह बाइक अपने सेगमेंट की न केवल बेस्ट बाइक रहने वाली है, बल्कि इसमें आपको फीचर्स की भी भरमार देखने के लिए मिलती है. चलिए जानते हैं इस बाइक के फीचर्स और परफॉर्मेंस आदि के बारे में.
Keeway V302C के फीचर्स
Keeway V302C में आपको टियर-ड्रॉप फ्यूल टैंक दिए जाने के साथ LED हेडलाइट, स्पीडोमीटर, फ्यूल गकौज, ट्रिप मीटर और सर्कुलर डिजिटल डिस्प्ले भी देखने के लिए मिल जाता है. इतना ही नहीं इस बाइक में आपको टैकोमीटर और Telescopic USD front forks भी ऑफर किया जाता है. इस बाइक में आपको प्रीमियम विंटेज लुक मिलने के साथ ही साथ नीची सीट और चौड़े टायर का भी विकल्प दिया जाता है. यह बाइक बाहर से बेहतरीन दिखने के साथ ही साथ काफी मस्कुलर और ऑफरोडिंग के लिए एक दमदार बाइक दिखाई देती है. इस बाइक को 4.22 लाख की कीमत पर लॉन्च किया गया है.
इसे भी पढ़ें: Kia Sorento Hybrid जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च, फॉर्च्यूनर और XUV 7XO को देगी टक्कर, जानें फीचर्स
Keeway V302C की परफॉर्मेंस
Keeway V302C में आपको काफी बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलने के साथ ही साथ एक बेहतरीन पावर भी दी गई है. इस बाइक में आपको 298cc का दमदार V-ट्विन इंजन ऑफर किया गया है, जो एक बेहतरीन पावर डिलीवर करता है. इतना ही नहीं बल्कि, इस बाइक में आपको 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक का भी ऑप्शन दिया जाता है. डुअल-चैनल ABS के साथ-साथ आपको इस बाइक में काफी अच्छी ब्रेकिंग सिस्टम दिया जाता है. केवल यही नहीं, बल्कि इसमे आपको माइलेज की कमी का भी कोई एहसास नहीं होगा.