Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > Car Mileage Drop: अचानक कम होने लगा है आपकी कार का माइलेज? इन चीजों को करें चेक, दूर हो जाएंगी ज्यादातर समस्याएं

Car Mileage Drop: अचानक कम होने लगा है आपकी कार का माइलेज? इन चीजों को करें चेक, दूर हो जाएंगी ज्यादातर समस्याएं

कई बार इसके पीछे आप द्वारा की गई कुछ छोटी लापरवाहियां निकलकर आती हैं. वहीं, कुछ मामलों में कार का रखरखाव पर ध्यान नहीं देने से भी माइलेज कम हो जाती है. कार में कुछ चीजों को चेक कर लेने से भी कई बार माइलेज में सुधार होने लगता है.

Written By:
Last Updated: July 20, 2026 17:44:00 IST

Mobile Ads 1x1

Car Mileage Drop: आज के समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं. ऐसे में अगर आपकी कार माइलेज न दे या फिर माइलेज अचानक से कम हो जाए तो क्या हो. माइलेज कम हो जाने के पीछे वैसे तो कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. इसलिए आपको समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए कि आपकी कार कैसी माइलेज दे रही है. अचानक माइलेज गिर जाने पर हममें से ज्यादातर लोग यह सोचने लगते हैं कि इंजन में कोई बड़ी खराबी आ गई है, लेकिन असल में वजह कुछ और ही निकलती है.

1. एयर फिल्टर की जांच करें 

अगर आपको लगे की कार का माइलेज अचानक से गिरने लगा है तो ऐसे में आपको अपनी कार का एयर फिल्टर चेक करना चाहिए. दरअसल, कार का एयर फिल्टर इंजन तक साफ हवा पहुंचाने का काम करता है. कई बार इसमें धूल-मिट्टी जम जाती है तो ऐसे में इंजन को पर्याप्त हवा नहीं मिलती है. ऐसी स्थिति में फ्यूल सही तरीके से नहीं जल पाता है, जिसके चलते पेट्रोल-डीजल ज्यादा लगता है और माइलेज कम निकलती है. 

2. टायर का एयर प्रेशर करें चेक 

कार अगर अचानक से माइलेज में कमी कर दे तो ऐसी स्थिति में आपको टायर का एयर प्रेशर चेक करना चाहिए. माइलेज कम होने के पीछे कई बार कार का एयर प्रेशर कम या ज्यादा होने को भी जिम्मेदार माना जाता है. टायर में अगर कम हवा है तो ऐसे में रोड़ पर फ्रिक्शन बढ़ जाता है और इंजन को कार चलाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे माइलेज कम हो जाता है. 

3. समय पर इंजन ऑयल बदलें

अगर आप समय-समय पर इंजन ऑयल नहीं बदलते हैं तो ऐसे में कार की माइलेज पर प्रभाव पड़ सकता है. इससे केवल माइलेज ही कम नहीं होगी बल्कि, इंजन की कार्यक्षमता पर भी कहीं न कहीं असर पड़ता है. इसलिए आपको समय-समय पर कार के इंजन ऑयल को देखते रहना चाहिए.

MORE NEWS