Redmi 13 5G vs Samsung Galaxy M15 Prime Edition: आज के समय में स्मार्टफोन्स पर हम इतने ज्यादा निर्भर हो चुके हैं कि फोन के बिना कोई टेक्निकल काम काम नहीं हो पाता है. यही कारण है कि कुछ लोग नए-नए और लेटेस्ट स्मार्टफोन्स की तलाश में रहते हैं. हालांकि, फोन को अपग्रेड करना कई बार एक बेहतर विकल्प भी हो सकता है. लेकिन, ज्यादातर लोग स्मार्टफोन बाजार में बिक रहे तमाम मोबाइल फोन्स के बीच में कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कौन सा स्मार्टफोन लेना किफायती रहेगा.
अगर आप स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो ऐसे में उसके बारे में जान लेना काफी जरूरी होता है. अगर आप कोई ऐसे स्मार्टफोन को लेने की सोच रहे हैं, जो आपके बजट में फिट बैठे तो ऐसे में Redmi 13 5G vs Samsung Galaxy M15 Prime Edition में से किसी एक को लेना किफायती हो सकता है.
किसमें मिलेगा ज्यादा बेहतरीन कैमरा?
आजकल स्मार्टफोन में अगर दमदार कैमरा न हो तो फोन चलाने में मजा नहीं आता है. हालांकि, वैसे तो दोनों स्मार्टफोन्स में आपको बेहतरीन कैमरा ऑप्शन्स मिलते हैं. बात करें अगर Redmi 13 5G की तो इसमें आपको 108 मेगापिक्सल का सेंसर मिल जाता है, जिसमें 3x इन सेंसर जूम का भी विकल्प मिल जाता है. इसके अलावा फोन में आपको 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी मिल जाएगा, जिसकी क्वालिटी आमतौर पर काफी अच्छी मानी जाती है. 108 MP का मेन कैमरा मिलने के साथ ही इसमें आफको 13 MP का सेल्फी कैमरा भी दिया जाता है. वहीं, Samsung Galaxy M15 Prime Edition में आपको 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल जाता है.
यह भी पढ़ें: लेना चाहते हैं दमदार स्मार्टफोन? vivo X300 Pro vs Tecno Spark 40 में से कौन ज्यादा बेस्ट? जानें दोनों में अंतर
किस स्मार्टफोन के फीचर्स ज्यादा दमदार?
Redmi 13 5G में आपको MediaTek Dimensity 6100+ SoC के अलावा 6.74 इंच की 90Hz डिस्प्ले मिलती है. इतना ही नहीं इस फोन में आपको 5000mAh दमदार बैटरी मिलने के साथ ही साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन दिया जाता है. वहीं, बात करे अगर Samsung Galaxy M15 Prime Edition में आपको 6.5 इंच की फुल HD Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है. इसके अलावा आपको फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट का भी ऑप्शन दिया जाता है.