Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > Samsung का फ्रिज लिया या सिरदर्द? 4 बार गैस भरने के बाद भी नहीं जमी बर्फ, परेशान ग्राहक का फूटा गुस्सा!

Samsung का फ्रिज लिया या सिरदर्द? 4 बार गैस भरने के बाद भी नहीं जमी बर्फ, परेशान ग्राहक का फूटा गुस्सा!

Samsung Fridge Cooling Problem: सैमसंग का नया फ्रिज बना जूते रखने की अलमारी! 6 महीने में खराब हुए फ्रिज और घटिया सर्विस से तंग आकर यूजर ने सोशल मीडिया पर निकाला अपना गुस्सा, पढ़ें पूरी खबर.

Written By:
Last Updated: 2026-08-19 22:52:12

Mobile Ads 1x1

सैमसंग जैसी नामी कंपनी का फ्रिज खरीदने के बाद अगर वह ठंडा करने की जगह सिर्फ एक शोपीस या डब्बा बनकर रह जाए, तो किसी का भी गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचना स्वाभाविक है. कुछ ऐसा ही कड़वा अनुभव रमणदीप सिंह नाम के एक ग्राहक को झेलना पड़ा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि उनका सैमसंग फ्रिज महज 6 महीने में ही दगा दे गया. बार-बार सर्विस सेंटर के चक्कर काटने, ढेरों शिकायतें दर्ज कराने, कई बार गैस भरवाने और पार्ट्स बदलवाने के बाद भी जब कोई स्थायी समाधान नहीं निकला, तो उनका सब्र पूरी तरह टूट गया. आखिर रमणदीप सिंह के साथ ऐसा क्या हुआ कि उन्हें अपने नए ब्रांडेड फ्रिज की तुलना जूते रखने की अलमारी से करनी पड़ी और क्यों उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है? आइए जानते हैं इस पूरी खबर में… 

6 महीने बाद ही फ्रिज ने कूलिंग करना किया बंद

रमणदीप सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा, ‘मैंने सितंबर 2025 में फ्लिपकार्ट से सैमसंग का यह फ्रिज खरीदा था. लेकिन खरीदने के महज 6 महीने बाद ही फ्रिज ने कूलिंग करना और बर्फ जमाना पूरी तरह बंद कर दिया. आखिर फ्रिज का सबसे जरूरी काम ठंडा करना और बर्फ जमाना ही होता है. जब यह बुनियादी काम ही नहीं हो पा रहा, तो मेरे लिए तो यह फ्रिज अब सिर्फ एक जूते रखने की अलमारी बनकर रह गया है.

उन्होंने आगे लिखा, ‘इस खराबी को ठीक करने के लिए अब तक 3-4 बार गैस रीफिल करवाई जा चुकी है और कई पार्ट्स भी बदले गए हैं, लेकिन आज तक कोई पक्का समाधान नहीं मिला. हर बार रिपेयर के बाद कुछ दिन तो फ्रिज ठीक चलता है, और फिर वही पुरानी समस्या दोबारा शुरू हो जाती है.’

सैमसंग की फ्रीज खरीदकर परेशानी मोल ली  

रमणदीप सिंहलिखते हैं, ‘मैंने सैमसंग जैसे बड़े ब्रांड पर भरोसा करके यह फ्रिज खरीदा था, लेकिन आज स्थिति यह है कि पैसे खर्च करने के बाद भी मुझे लगातार परेशान होना पड़ रहा है. बार-बार शिकायत करने, सर्विस विजिट, गैस भरवाने और पार्ट्स बदलने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है.

‘मैं अपना यह अनुभव इसलिए शेयर कर रहा/रही हूं ताकि बाकी ग्राहक खरीदने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें. ऐसा न हो कि सामान खरीदने के बाद आपको भी मेरी तरह बार-बार सर्विस सेंटर के चक्कर काटने पड़ें और तकनीशियनों के पीछे भागना पड़े.’

‘मेरी सैमसंग और फ्लिपकार्ट से सिर्फ एक ही मांग है, मुझे बार-बार की लीपापोती या रिपेयरिंग नहीं, बल्कि इस समस्या का एक पक्का और permanent समाधान चाहिए. ‘

‘मैंने फ्रिज कूलिंग और बर्फ जमाने के लिए खरीदा था, जूता स्टैंड बनाने के लिए नहीं’

सैमसंग से जुड़े शिकायत के और भी मामले 

सैमसंग के खराब फ्रिज और लचर सर्विस से जुड़ा यह कोई पहला मामला नहीं है. आए दिन सोशल मीडिया पर ग्राहक कंपनी की इस बेरुखी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं.

अभिषेक नाम के एक यूजर ने इसी महीने 18 अगस्त को X पर शिकायत करते हुए लिखा कि उनका फ्रिज पिछले 12 दिनों से बंद पड़ा है. क्यूडिजी (QDigi) के 3 अलग-अलग टेक्नीशियन ने समस्या के 3 अलग-अलग कारण बताए. उन्होंने आखिरी रिपेयरिंग के लिए 5,000 रुपये दिए थे, लेकिन महज 7 दिनों के भीतर फ्रिज फिर से खराब हो गया. अब टेक्नीशियन वापस आने से इनकार कर रहा है, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (NCH) में शिकायत दर्ज करानी पड़ी है.

वहीं, एक और यूजर बीना शर्मा ने 7 जून को ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘सैमसंग के ट्रिपल डोर फ्रिज की शिकायत को 15 दिन बीत जाने के बाद भी सुलझाया नहीं गया. उन्होंने लिखा कि पिछले 2 सालों में 8 बार चिप और 3 बार कंप्रेसर बदला जा चुका है. कितना खराब प्रोडक्ट है! उन्होंने कंपनी से जल्द से जल्द प्रोडक्ट बदलने की मांग की.

सैमसंग ने क्या दिया जवाब?

रमणदीप सिंह का सोशल मीडिया पर शिकायत करने के बाद सैमसंग की नींद टूटी. कंपनी ने उनके पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा कि वे यूजर के धैर्य की सराहना करते हैं और उनकी टीम इस समस्या की गंभीरता से समीक्षा कर रही है. सैमसंग ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही इस मामले में अपडेट देंगे, हालांकि देखना होगा कि यह सिर्फ औपचारिक जवाब है या वाकई ग्राहक को कोई राहत मिलती है.

रमणदीप सिंह का यह मामला सिर्फ एक ग्राहक की परेशानी नहीं, बल्कि बड़े ब्रांड्स की आफ्टर-सेल्स सर्विस और प्रोडक्ट क्वालिटी पर एक बड़ा सवालिया निशान है. महंगा फ्रिज खरीदने के बाद बार-बार सर्विस सेंटर के चक्कर काटना और तकनीशियनों के चक्कर लगाना यह साबित करता है कि सिर्फ ब्रांड के नाम पर आंखें मूंदकर भरोसा करना सही नहीं है. अब देखना यह होगा कि सोशल मीडिया पर मामला तूल पकड़ने के बाद सैमसंग और फ्लिपकार्ट इस पीड़ित ग्राहक को स्थायी समाधान देते हैं या नहीं.

MORE NEWS