Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > नॉर्मल यूज में ही टूट गई सैमसंग फोल्ड की स्क्रीन, 20 साल की वफादारी का मिला यह इनाम? सैमसंग की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर भड़का ग्राहक

नॉर्मल यूज में ही टूट गई सैमसंग फोल्ड की स्क्रीन, 20 साल की वफादारी का मिला यह इनाम? सैमसंग की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर भड़का ग्राहक

सैमसंग इंडिया की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर एक बार फिर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है. एक कस्टमर, जो पिछले 20 सालों से सैमसंग के प्रोडक्ट्स यूज कर रहे हैं, उनके गैलेक्सी फोल्ड फोन की हिंज स्क्रीन नॉर्मल यूज के दौरान ही डैमेज हो गई. एक्सटेंडेड वारंटी के लिए एक्स्ट्रा 20% अमाउंट देने और वारंटी कवरेज होने के बावजूद, सर्विस सेंटर ने इसे 'कस्टमर-इंड्यूस्ड फिजिकल डैमेज' बताकर क्लेम देने से साफ इनकार कर दिया.

Written By:
Last Updated: September 29, 2026 15:16:44 IST

Mobile Ads 1x1

सैमसंग इंडिया की आफ्टर-सेल्स सर्विस और कस्टमर सपोर्ट पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. एक ऐसे वफादार कस्टमर, जो पिछले 20 सालों से सैमसंग के प्रोडक्ट्स यूज़ कर रहे हैं, उन्हें कंपनी के रवैये से बेहद निराशा हाथ लगी है. खरीदते समय वारंटी, एक्सटेंडेड वारंटी और एश्योर्ड बायबैक जैसी बातों के बड़े-बड़े दावे करने वाली सैमसंग अब मुश्किल वक्त में अपने ही कस्टमर का साथ छोड़ती हुई नजर आ रही है. फोल्डेबल लाइनअप के महंगे फोन्स को एग्रेसिवली प्रमोट करने वाली सैमसंग जब डिस्प्ले की ड्यूरेबिलिटी और सर्विस की बात आती है, तो अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़कर पूरा दोष ग्राहक पर ही मढ़ देती है. यह बेहद चिंता का विषय है कि इतनी बड़ी टेक कंपनी अपने लॉयल कस्टमर्स के साथ स्क्रिप्टेड जवाब और खराब सपोर्ट के जरिए ऐसा व्यवहार कर रही है, जिससे लोग अब दूसरे ब्रांड्स की तरफ रुख करने पर मजबूर हो रहे हैं.   

पूरा मामला क्या है?

सुरेश कुमार सुब्रमणि (@sk9972252270) नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर सैमसंग इंडिया और जेबी पार्क को टैग करते हुए काफी निराशाजनक पोस्ट किया है. सुरेश ने बताया कि वह पिछले 20 सालों से सैमसंग के कस्टमर हैं, लेकिन सैमसंग इंडिया द्वारा खरीदते वक्त किए गए दावे (वारंटी, एक्सटेंडेड वारंटी और एश्योर्ड बायबैक) उनके मामले में पूरे नहीं किए गए.   

उनके गैलेक्सी फोल्ड स्मार्टफोन के फोल्ड/हिंज एरिया में खराबी आ गई थी. एक्सटेंडेड वारंटी के लिए एक्स्ट्रा 20% अमाउंट पे करने और वारंटी कवरेज होने के बावजूद, सर्विस सेंटर ने इस समस्या को “कस्टमर-इंड्यूस्ड फिजिकल डैमेज” (ग्राहक द्वारा पहुंचाया गया नुकसान) बताकर क्लेम देने से साफ इनकार कर दिया.   

 यूजर ने कहा कि सैमसंग एक तरफ अपने फोल्डेबल लाइनअप का बेहद प्रचार करती है, लेकिन फोल्डिंग डिस्प्ले की ड्यूरेबिलिटी को लेकर कस्टमर्स बड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं. नॉर्मल यूज़ के दौरान हिंज एरिया में समस्या आने पर सीधे ग्राहक पर जिम्मेदारी डाल देना बेहद निराशाजनक है. उन्होंने बताया कि सैमसंग का कस्टमर-केयर सपोर्ट समस्या को समझने या सॉल्व करने के बजाय सिर्फ स्क्रिप्टेड रिप्लाई देता है.   

यूजर ने आखिर में लिखा कि 20 साल तक सैमसंग का लॉयल कस्टमर रहने के बाद उन्हें बेहद बेहतर अकाउंटेबिलिटी और सपोर्ट की उम्मीद थी.

MORE NEWS