अगर आप अपने घर के लिए सैमसंग की ‘ब्रांडेड’ और महंगे स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो जरा संभल जाइए! टेक दिग्गज सैमसंग (Samsung) जैसी प्रीमियम कंपनी, जो मार्केट में अपनी स्क्रीन और डिस्प्ले क्वालिटी का डिंडोरा पीटती है, अब यूज़र्स के भरोसे पर खरी उतरती नहीं दिख रही. सोशल मीडिया पर एक यूज़र का दर्द और गुस्सा तब छलक पड़ा, जब लाखों-हजारों खर्च करके खरीदा गया सैमसंग स्मार्ट टीवी महज तीन साल के भीतर ही कबाड़ जैसी हालत में पहुंच गया. यूज़र ने न सिर्फ टीवी की बदहाल तस्वीर शेयर की, बल्कि सैमसंग के ‘क्वालिटी कंट्रोल’ और ‘हाइ-क्वालिटी प्रोडक्ट्स’ के दावों की सरेआम धज्जियां उड़ा दीं.
आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक ग्राहक को कहना पड़ा कि ‘सैमसंग से बेहतर तो लोग कोई और विकल्प चुन लें’? आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर सिद्धांत देब (@SidddhantDeb) नाम के एक यूज़र ने @SamsungIndia को टैग करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनके सैमसंग टीवी स्क्रीन पर लाल, हरी और काली कई वर्टिकल लाइनें आ चुकी हैं और डिस्प्ले पूरी तरह से खराब हो चुका है.
यूज़र ने तंज कसते हुए लिखा, ‘सैमसंग इंडिया की तरफ से ‘हाई क्वालिटी प्रोडक्ट्स’! अब यह टीवी, जो 3 साल से भी कम पुराना है, इसमें हार्डवेयर की समस्या आ गई है. पहले के टीवी बिना किसी परेशानी के सालों-साल चलते थे. अगर प्रोडक्ट्स का क्वालिटी कंट्रोल ऐसा ही है, तो लोगों के लिए यही बेहतर होगा कि वे सैमसंग की जगह किसी दूसरे ब्रांड का रुख कर लें.’
High quality products from @SamsungIndia now the TV which is less than 3 yr old has developed hardware issue. Earlier TVs lasted for years without any issue, if this is the quality control of the products then people are better off opting for something else. https://t.co/eRgHeEZ1BO pic.twitter.com/xspriHclnk
— Siddhant Deb (@SidddhantDeb) September 7, 2026
स्मार्टफोन की स्क्रीन पर भी आई ‘ग्रीन लाइन’
मामले में नया ट्विस्ट तब आया जब यह बात सामने आई कि सिद्धांत देब के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले उनके Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन की डिस्प्ले पर भी अचानक एक सीधी वर्टिकल ‘ग्रीन लाइन’ आ गई थी. यूज़र ने शिकायत करते हुए यह पोस्ट इसी साल जुलाई में की थी
रोज आ रही सैमसंग प्रोडक्ट की शिकायतें

वैसे, यह कोई पहला मामला नहीं है जब सैमसंग के प्रोडक्ट्स को लेकर ग्राहकों का गुस्सा फूटा हो. आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसी शिकायतें सामने आती रहती हैं. उदाहरण के लिए, शुजान शेख (@shujanshaikh) नाम के एक यूज़र ने अपने महंगे फ्लैगशिप फोन में बार-बार आ रही डिस्प्ले फ्लिकरिंग की समस्या शेयर करते हुए लिखा कि यह तीसरी बार हुआ है और वे सर्विस सेंटर जाकर थक चुके हैं. कभी ‘ग्रीन लाइन’ तो कभी डिस्प्ले का झिलमिलाना, लाखों खर्च करने के बाद भी ऐसे कड़वे अनुभवों ने कंपनी की क्वालिटी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.