Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > Samsung का TV खरीदा या आफत? लाखों खर्च करने के बाद मिला बदतमीजी भरा जवाब, ग्राहक का फूटा गुस्सा!

Samsung का TV खरीदा या आफत? लाखों खर्च करने के बाद मिला बदतमीजी भरा जवाब, ग्राहक का फूटा गुस्सा!

रोहित शर्मा ने 12 नवंबर 2025 को सैमसंग का 55-इंच TV (Model: UA55U8100FULXL) खरीदा था. हालांकि, खरीद के महज कुछ ही महीनों के भीतर TV की स्क्रीन पर दो वर्टिकल लाइन्स आ गईं. रोहित ने जून महीने में ही कंपनी के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन समस्या का समाधान होना तो दूर, उनकी परेशानियां और बढ़ गईं.

Written By:
Edited By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-08-21 21:57:24

Mobile Ads 1x1

टेक दिग्गज ब्रांड ‘सैमसंग’ अपने प्रीमियम प्रोडक्ट्स और सर्विस के बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए एक हालिया वाकये ने कंपनी के कस्टमर सपोर्ट की पोल खोलकर रख दी है. लाखों रुपये खर्च करके भी जब ग्राहकों को बदसलूकी और घटिया आफ्टर-सेल्स सर्विस मिले, तो गुस्सा होना लाजमी है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर रोहित शर्मा नाम के एक यूजर ने सैमसंग की आफ्टर-सेल्स सर्विस को लेकर अपनी आपबीती साझा की.

क्या है पूरा मामला?

रोहित ने बिल की कॉपी शेयर करते हुए लिखा, ‘ @SamsungIndia @SamsungSupport क्या यही वो प्रीमियम सर्विस है जिसका आप वादा करते हैं? मैंने 12 नवंबर 2025 को 55 इंच का टीवी खरीदा था. कुछ ही महीनों में स्क्रीन पर 2 वर्टिकल लाइनें आ गईं. मैंने जून में शिकायत दर्ज कराई और फिर मेरा बुरा सपना शुरू हुआ.’

कंपनी का औपचारिक जवाब

रोहित की पोस्ट के बाद Samsung India के आधिकारिक हैंडल से एक घिसा-पिटा फॉर्मेलिटी वाला जवाब आया, ‘हाय रोहित, आपके इस अनुभव के लिए हमें खेद है. कृपया DM के जरिए अपना संपर्क विवरण साझा करें, हम तुरंत इसकी जांच करेंगे. आपके धैर्य के लिए धन्यवाद!’

लेकिन जब ग्राहक ने कंपनी के कस्टमर सपोर्ट से फोन पर बात की, तो जवाब हैरान करने वाला था.

‘स्टैंडबाय TV दिया है, बार-बार फोन क्यों कर रहे हो?’

सैमसंग इंडिया के खोखले वादों की हवा तब निकल गई जब रोहित ने दोबारा अपने टीवी का स्टेटस जानने के लिए कस्टमर केयर पर कॉल किया.

कस्टमर सपोर्ट के रवैये से नाराज रोहित ने सर्विस रिसिप्ट की तस्वीर शेयर करते हुए सैमसंग की जमकर क्लास लगाई और लिखा, ‘जब मैंने आज अपने TV के बारे में पूछने के लिए कॉल किया, तो कस्टमर सपोर्ट का व्यवहार बेहद बदतमीज था. मुझसे कहा गया- ‘हमने आपको स्टैंडबाय टीवी तो दे दिया है, फिर आप हमें परेशान क्यों कर रहे हैं, आपको इंतजार करना पड़ेगा.’ @SamsungIndia आप मेरे टीवी के साथ क्या कर रहे हैं? आपकी आफ्टर-सेल्स सर्विस पूरी तरह से फेल हो चुकी है.’

सैमसंग TV को लेकर आती रहती हैं ऐसी ढेरों शिकायतें!

सैमसंग की इस घटिया सर्विस का शिकार सिर्फ रोहित ही नहीं हुए हैं. सोशल मीडिया पर अगर नजर डालें तो ऐसे ढेरों मामले आए दिन सामने आते रहते हैं, जहां महंगे टीवी खरीदने के बाद ग्राहकों को सिर्फ मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है.

जोधपुर के रहने वाले दीपक ने बताया कि उन्होंने 6 जनवरी 2025 को ग्रेट ईस्टर्न रिटेल से सैमसंग का 50 इंच स्मार्ट TV खरीदा था. लेकिन कुछ ही समय बाद टीवी की डिस्प्ले गायब हो गई और सिर्फ आवाज आने लगी. ब्रांच में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उन्हें कोई राहत नहीं मिली.

Screenshot 20260821 212500

अमित का गुस्सा तो इस कदर बढ़ा कि उन्होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दे डाली. उन्होंने लिखा कि TV पैनल रिप्लेसमेंट के लिए आधा पैसा पहले ही जमा करने और अप्रूवल मिलने के बावजूद महीनों तक काम शुरू नहीं हुआ. ईमेल और कॉल पर कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने लिखा कि कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है और वह इसके खिलाफ ऑफिशियल लीगल कंप्लेंट दर्ज कराने जा रहे हैं.

Screenshot 20260821 212711

एक अन्य यूजर ने तो सैमसंग के टीवी के घटिया एक्सपीरियंस से तंग आकर इंश्योरेंस क्लेम के जरिए सैमसंग को छोड़ दूसरे ब्रांड (LG) का टीवी चुन लिया, जिसके रिप्लेसमेंट और डिलीवरी में भी महीनों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.

Screenshot 20260821 212647

प्रीमियम का ठप्पा, सर्विस के नाम पर ‘ठेंगा’!

सैमसंग जैसी बड़ी टेक कंपनी का यह रवैया दिखाता है कि कैसे सामान बेचते वक्त लुभावने वादे किए जाते हैं, लेकिन जैसे ही प्रोडक्ट में खराबी आती है, ग्राहक को अपने ही पैसों के लिए दर-दर भटकने और बदसलूकी सहने पर मजबूर कर दिया जाता है.

अक्सर टेक कंपनियां कस्टमर केयर के जरिए पब्लिक में अच्छी छवि बनाने के लिए बड़े-बड़े रिप्लाई चिपका देती हैं, लेकिन ग्राउंड लेवल पर कस्टमर सपोर्ट स्टाफ ग्राहकों से किस तरह का बर्ताव करता है, ये शिकायतें उसकी गवाही हैं.

MORE NEWS