Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > Samsung Washing Machine Issue: 6 महीने में बंद पड़ी वॉशिंग मशीन, CEO ऑफिस तक गुहार लगाने के बाद भी सैमसंग ने फेरा मुंह

Samsung Washing Machine Issue: 6 महीने में बंद पड़ी वॉशिंग मशीन, CEO ऑफिस तक गुहार लगाने के बाद भी सैमसंग ने फेरा मुंह

Samsung Washing Machine Issue: 6 महीने पहले खरीदी गई सैमसंग की वॉशिंग मशीन अचानक खराब हो गई, लेकिन असली परेशानी तो तब शुरू हुई जब सर्विस सेंटर से लेकर कंपनी के CEO ऑफिस तक गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई. जानिए कैसे सैमसंग की इस लापरवाही से तंग आकर पीड़ित ग्राहक ने उठाया बड़ा कदम और क्या है पूरा मामला...

Written By:
Last Updated: September 26, 2026 19:15:00 IST

Mobile Ads 1x1

स्मार्टफोन और होम एप्लायंसेज के क्षेत्र में खुद को अव्वल बताने वाली सैमसंग की आफ्टर-सेल्स सर्विस दिन-ब-दिन और घटिया होती जा रही है. भारी भरकम रकम चुकाकर घरेलू सामान खरीदने वाले ग्राहक आज कंपनी के गैर-जिम्मेदाराना रवैये और ढचर-पचर सर्विस से बुरी तरह त्रस्त हैं. सामान बेचते वक्त बड़ी-बड़ी बातें करने वाली सैमसंग, प्रॉडक्ट में खराबी आने पर ग्राहकों को महीनों तक चक्कर कटवाती है. ताजा मामला एक वॉशिंग मशीन का है, जिसे खराब हुए आधा साल बीत चुका है, लेकिन कंपनी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही. यहाँ तक कि कंपनी के CEO ऑफिस तक गुहार लगाने के बाद भी पीड़ित ग्राहक को अब तक कोई समाधान नहीं मिली है. 

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर Vidu (@vidhu) नाम के एक यूजर ने अपनी आपबीती साझा करते हुए सैमसंग इंडिया की पोल खोली है. यूजर के मुताबिक, उनकी सैमसंग वॉशिंग मशीन अप्रैल महीने में खराब हो गई थी. उसी समय कंपनी के पास सर्विस रिक्वेस्ट (Ref No. 4433 88 5729) दर्ज कराई गई थी, जो आज 6 महीने बीत जाने के बाद भी ‘ओपन’ (लंबित) ही दिखाई दे रही है.

इसके बाद ग्राहक ने जून महीने में एक और आधिकारिक शिकायत (Ref No. 1205140886) दर्ज कराई. जब निचले स्तर से कोई सुनवाई नहीं हुई, तो मामले को दो-दो बार सीधे सैमसंग CEO ऑफिस तक गया. लेकिन हैरानी की बात यह है कि 6 महीने लंबे इंतजार और CEO लेवल पर शिकायत के बावजूद सैमसंग का कोई भी इंजीनियर या तकनीशियन मशीन ठीक करने की तारीख तक नहीं बता पाया है.   

सोशल मीडिया पर ‘कॉपी-पेस्ट’ जवाब देकर पल्ला झाड़ती कंपनी

जब ग्राहक का धैर्य टूट गया, तो उन्होंने X पर सैमसंग इंडिया को टैग करते हुए अपना आक्रोश जताया. इस पोस्ट के जवाब में हमेशा की तरह सैमसंग इंडिया के ऑफिशियल हैंडल ने एक बना-बनाया और घिसा-पिटा जवाब चिपका दिया, ‘Hi, we’re truly sorry for your experience. Please share your contact number via DM…’

6 महीने से लगातार परेशान हो रहे ग्राहक के लिए कंपनी का यह बोट जैसा जवाब किसी जले पर नमक छिड़कने से कम नहीं है.   

MORE NEWS