Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > Bike Tyre Tips: स्टाइल के लिए बाइक में चौड़े टायर लगवाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों पर पड़ेगा असर

Bike Tyre Tips: स्टाइल के लिए बाइक में चौड़े टायर लगवाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों पर पड़ेगा असर

अगर बिना तकनीकी जानकारी के जरूरत से ज्यादा चौड़े टायर लगा दिए जाएं, तो बाइक की परफॉर्मेंस और माइलेज पर प्रभाव पड़ सकता है. चलिए जानते हैं इससे होने वाले कुछ नुकसान.

Written By:
Last Updated: July 27, 2026 19:31:01 IST

Mobile Ads 1x1

Bike Tyre Tips: आजकल बाइक मॉडिफिकेशन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. खासकर युवा राइडर्स अपनी मोटरसाइकिल को ज्यादा स्पोर्टी और आकर्षक लुक देने के लिए अलग-अलग तरह के बदलाव करवाते हैं. कुछ लोग तो बाइक ले लेते हैं, जिसके बाद आफ्टर मार्केट उसका मॉडिफिकेशन कराते हैं. आपने देखा होगा कि आजकल मॉडिफिकेशन के नाम पर लोग बाइकों में चौड़े-चौड़े टायरों का इस्तेमाल करते हैं. पहली नजर में चौड़े टायर बाइक को प्रीमियम और दमदार लुक देते हैं, लेकिन हर बाइक के लिए यह बदलाव सही साबित हो, ऐसा जरूरी नहीं है.

1. इंजन पर अतिरिक्त दबाव 

अगर आप 100cc–150cc वाली बाइकों में जरूरत से ज्यादा चौड़े टायर लगाने पर इंजन को अतिरिक्त भार महसूस हो सकता है. ज्यादा दबाव पड़ने से कहीं न कहीं इंजन को ज्यादा बोज लेकर चलना पड़ता है. ऐसे में एक्सीलरेशन थोड़ा धीमा महसूस हो सकता है साथ ही साथ इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. इसके अलावा चढ़ाई वाले रास्तों पर परफॉर्मेंस भी कम हो सकती है. 

2. कम हो सकती है माइलेज 

अगर आप बाइक में चौड़े टायर लगवा लेते हैं तो ऐसे में कई बार माइलेज पर भी असर पड़ सकता है. इससे रोलिंग रेजिस्टेंस बढ़ सकता है, यानी इंजन को बाइक चलाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. ऐसा करने से बाइक पहले की तुलना में अधिक ईंधन खर्च कर सकती है. इसके अलावा शहर के ट्रैफिक में माइलेज और कम हो सकता है. 

3. ब्रेकिंग पर भी असर पड़ सकता है

बाइक में चौड़े टायर लगवाने से कहीं न कहीं ब्रेकिंग पर भी असर पड़ता है. ऐसी स्थिति में बाइक की ब्रेक कम लगती है. दरअसल, ब्रेकिंग सिस्टम भी टायर साइज के अनुसार डिजाइन किया जाता है. अगर गलत टायर साइज से ब्रेकिंग संतुलन बदल सकता है. ऐसे में ब्रेक काम करना कम कर सकते हैं और आपको बाइक रोकने के लिए इसका इस्तेमाल तेजी से करना पड़ सकता है.

MORE NEWS