Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > नई बाइक खरीदते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, बेहद काम आएंगे ये तरीके, डील बनेगी और ज्यादा किफायती

नई बाइक खरीदते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, बेहद काम आएंगे ये तरीके, डील बनेगी और ज्यादा किफायती

कोई बाइक शानदार लुक देती है, तो किसी का माइलेज ज्यादा लुभाने लगता है. लेकिन, वे कौन सी बातें या चीजें हैं, जो बाइक लेते समय ध्यान रखनी चाहिए, जो बाइक को परफेक्ट बनाती हैं. आइए जानते हैं कुछ जरूरी बातें, जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपनी परफेक्ट बाइक चुन सकते हैं.

Written By:
Last Updated: April 28, 2026 17:43:18 IST

Mobile Ads 1x1

Tips to buy new bike: बाइक लेना आज के समय में केवल लोगों का शौक ही नहीं रहा है बल्कि, यह अमूमन लोगों की जरूरत भी बन चुकी है. अगर आप एक नई बाइक लेने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए ताकि आप न केवल एक बेहतर और अच्छी परफॉर्मेंस वाली बाइक ले सकें बल्कि, डील को और भी ज्यादा किफायती बना सकें. आज के समय में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इतने विकल्प मौजूद हैं, कि सही बाइक चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.

1. तय करें बजट 

अगर आप नई या फिर अपनी पहली बाइक को लेने जा रहे हैं तो ऐसे में सबसे पहले आपको अपने बजट को तय करना होगा. ज्यादातर मामलों में ऐसा होता है कि लोग घर से किसी और बाइक को लेने का मन बनाकर निकलते हैं और शोरूम में जाकर अलग-अलग बाइकों के फीचर्स देखकर कोई और बाइक ले आते हैं. इसलिए आपको बाइक के इंश्योरेंस से लेकर रजिस्ट्रेशन तक के बारे में जान लेना चाहिए और अपने बजट से बाहर नहीं जाना चाहिए. 

2. इंजन और परफॉर्मेंस

नई बाइक लेने से पहले आपको बाइक के इंजन और परफॉर्मेंस के बारे में सबसे पहले जान लेना चाहिए. दरअसल, इंजन बाइक में ऐसी चीज है, जो न केवल अन् पार्ट्स को सुचारू रूप से काम करने देता है बल्कि, बेहतरीन पावर और माइलेज भी निकालकर देता है. इसलिए आपको ऐसी बाइक लेनी चाहिए, जिसका इंजन दमदार हो और परफॉर्मेंस के मामले में भी अपने सेगमेंट की बेस्ट हो. 

3. सेफ्टी फीचर्स जरूर देखें 

नई बाइक लेने से पहले आपको बाइक के सेफ्टी फीचर्स जरूर देखने चाहिए. अगर आपकी बाइक में जरूरी सेफ्टी फीचर्स नहीं दिए गए हैं तो इसका मतलब बाइक आपके लिए उतनी किफायती नहीं है. इसलिए आपको बाइक में यह देखना चाहिए कि आप जो बाइक लेने जा रहे हैं उसमें Anti-lock Braking System (ABS) के साथ-साथ एक अच्छी ब्रेकिंग, क्रूज कंट्रोल और साथ में टायर में अच्छी ग्रिप दी गई हो. 

Tags:

MORE NEWS