2026 Toyota Glanza Facelift: टोयोटा ने भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार ग्लैंजा का 2026 फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है. इसमें पहले के मुकाबले फीचर्स और डिजाइन को अपडेट किया गया है. इसके लुक की बात करें तो इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में काफी बदलाव किए गए हैं. इंडियन ऑटो मार्केट में इसका मुकाबला हुंडई i20 और टाटा अल्ट्रोज जैसी कारों से होगा. आइए जानते हैं टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट 2026 में क्या बदलाव किए गए हैं और इसमें क्या फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स आदि दिए गए हैं.
कितनी होगी कीमत?
- Toyota Glanza Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत की बात करें, तो इसके ई वेरिएंट की कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है.
- इसके एस वेरिएंट की कीमत 7.71 लाख रुपये से शुरू होती है.
- जी वेरिएंट की कीमत 8.73 लाख रुपये से शुरू होती है.
- वी वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है.
- वी (ओ) वेरिएंट की कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होती है.
इंजन और माइलेज की जानकारी
2026 टोयोटा ग्लैंजा में नया 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर Z12E इंजन दिया गया है. यह पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है. इसके पेट्रोल वेरिएंट में इंजन 83 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. वहीं, CNG वेरिएंट में यही इंजन 70 hp की पावर और 102 Nm का टॉर्क देता है. इसमें भी 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT का विकल्प बताया गया है.
एक्सटीरियर में क्या हुए बदलाव?
2026 टोयोटा ग्लैंजा के फ्रंट लुक को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश की गई है. इसमें बड़ी ग्रिल दी गई है, जो कंपनी के प्रीमियम मॉडल्स जैसी दिखती है. ग्रिल में रडार मॉड्यूल भी दिए गए हैं. LED फॉग लैंप्स को नया लुक मिला है. कार के बोनट पर अब टोयोटा का लोगो लगाया गया है. हालांकि कार की हेडलाइट के डिजाइन को पहले जैसा ही रखा गया है और कार का पिछला हिस्सा और अलॉय व्हील्स पहले की तरह ही रखे गए हैं. कंपनी ने फेसलिफ्ट वर्जन को पुराने रंगों के साथ ही दो नए कलर ऑप्शन डिजिटल टील ग्रीन और ब्लूइश ब्लैक के साथ पेश किया है.
इंटीरियर में बदलाव?
नई ग्लैंजा के केबिन में लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है. इसमें पहले की तरह 9-इंच का फ्री-फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कलर मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है.
Toyonta Glanza Facelift के फीचर्स?
इस फेसलिफ्ट वर्जन में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलेस फोन चार्जर को शामिल किया गया है. कार में चार स्पीकर्स और दो ट्वीटर वाला क्लैरियन साउंड सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा इसमें रियर AC वेंट्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
Toyonta Glanza Facelift के सेफ्टी फीचर्स
टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट में यात्रियों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए छह एयरबैग्स दिए गए हैं. साथ ही इसमें 360-डिग्री कैमरा, हिल होल्ड कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) जैसे जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं. कार में लेवल-2 ADAS फीचर्स का सेट भी मिलता है.