Windsor EV vs Nexon EV comparision: भारत में पिछले कुछ समय से ईवी गाड़ियों का ट्रेंड काफी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. ईवी कारें अपने आप में न केवल एक किफायती और पेट्रोल-डीजल के मुकाबले एक सस्ता विकल्प माना जाता है बल्कि, आज के समय में काफी ईको-फ्रेंडली भी माना जाता है. अगर आप ईवी कार ले रहे हैं तो सेडान से लेकर एसयूवी तक में आपको कई अच्छे और बेहतरीन विकल्प देखने के लिए मिल जाते हैं. अगर आप कोई टिकाऊ और अच्छी ईवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में Windsor EV vs Nexon EV दोनों ही कारें आपके लिए काफी अच्छी साबित हो सकती हैं.
दोनों कारें अपने आप में एक अच्छी बिल्ड क्वालिटी के साथ आती हैं, जिनमें आपको लेटेस्ट और लग्जरी फीचर्स भी देखने के लिए मिल जाएंगे. चलिए जानते हैं Windsor EV vs Nexon EV के बीच क्या अंतर देखे जाते हैं.
फीचर्स में क्या मिलते हैं अंतर?
Windsor EV में आपको 15.6 इंच का डिजिटल टचस्क्रीन देखने के लिए मिल जाता है, जिसके साथ ही एक बड़े साइज की पैनेरॉमिक ग्लास वाली सनरूफ का भी ऑप्शन दिया जाता है. यही नहीं इस कार में आपको L2 autonomous driving (ADAS) के अलावा 135 डिग्री की रिक्लाइनिंग रियर सीट्स देखने के लिए मिल जाती है. वहीं, Nexon EV में आपको 10.25-inch इंच की फुली रिकंफिगरेबल डिजिटल डिस्प्ले मिल जाती है, जिसके साथ ही साथ JBL के 9 स्पीकर्स भी ऑफर किए जाते हैं. इस कार में आपको इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ ही साथ एक ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल का भी विकल्प दिया जाता है.
यह भी पढ़ें: किआ कैरेंस क्लैविस EV या महिंद्रा XEV 9S, जानें कौन है अपने सेगमेंट की ज्यादा किफायती और दमदार इलेक्ट्रिक SUV कार
परफॉर्मेंस में ज्यादा बेहतर कौन?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Windsor EV में आपको 52.9 kWh और 38 kWh की बैटरी दी जाती है. इस कार में दो बैटरी ऑप्शन्स देखने के लिए मिल जाते हैं. बात करें अगर 52.9 kWh में आपको 449 km की रेंज मिल जाती है. वहीं, 38 kWh की बैटरी में 332 किलोमीटर तक की रेंज आसानी से निकाली जा सकती है. वहीं, Nexon EV में आपको 45 kWh और 30 kWh की बैटकरी का ऑप्शन दिया जाता है. इस कार में आपको 489km और 375 किलोमीटर की बेहतरीन रेंज देखने के लिए मिल जाएगी.