Bike Battery Tips: जिस तरह से कार में बैटरी एक बहुत जरूरी हिस्सा माना जाता है ठीक उसी तरह से बाइक में भी बैटरी का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है. बाइक की बैटरी छोटी जरूर होती है, लेकिन अगर यह न हो तो इसके बिना बाइक में कई फीचर्स काम करना बंद कर देते हैं. इंजन स्टार्ट करने से लेकर हेडलाइट, इंडिकेटर, हॉर्न, डिजिटल मीटर ओर कई इलेक्ट्रिकल फीचर्स की सही से काम नहीं करते हैं. अगर बैटरी खराब हो जाए, तो बाइक स्टार्ट होने में दिक्कत आ सकती है और बीच रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
अक्सर लोग इंजन ऑयल, टायर या ब्रेक की तो नियमित जांच कराते हैं, लेकिन बैटरी की देखभाल पर ज्यादा ध्यान नहीं देते. लेकिन, आपको समय-समय पर बैटरी को भी चेक करते रहना चाहिए. चलिए जानते हैं बैटरी को स्वस्थ रखने के कुछ आसान तरीकों के बारे में.
1. ज्यादा इलेक्ट्रिकल एक्सेसरीज न लगाएं
अगर आप भी बाइक को मॉडिफाई कराने के शौकीन हैं तो ऐसे में यह आदत आपकी बाइक की बैटरी को नुकसान पहुंचा सकती है. बाइक में अतिरिक्त LED लाइट, हाई-पावर हॉर्न या अन्य एक्सेसरीज बैटरी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं. इसलिए आपको केवल वही जरूरी एक्सेसरीज लगवानी चाहिए, जो वास्तव में आपके लिए जरूरी हों. इन्हें लगवाते समय आको वायरिंग का खास ध्यान रखना चाहिए.
2. बैटरी टर्मिनल की सफाई
बाइक की बैटरी को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए आपको इसके बैटरी टर्मिनल को नियमिततौर पर साफ करते रहना चाहिए. समय के साथ बैटरी के टर्मिनल पर जंग या सफेद परत जम सकती है. इसे साफ करते रहने से स्टार्टिंग में कोई समस्या नहीं आती है साथ ही टर्मिनल ढीले होने की समस्या से बचाव होता है.
3. सही क्षमता वाली बैटरी लगवाएं
अगर आप सही क्षमता वाली बैटरी बाइक में नहीं लगवाते हैं तो ऐसे में भी कहीं न कहीं बाइक को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए आपको बैटरी बदलते समय सस्ती या गलत क्षमता वाली बैटरी लगवाने से बचना चाहिए. सही क्षमता वाली बैटरी लगवाने से बाइक सुरक्षित रहती है और बाइक की परफॉर्मेंस में भी काफी हद तक सुधार होता है.