Live TV
Search
Home > Uncategorized > OTT Horror Thriller: दिन के उजाले में भी छूट जाएंगे पसीने! JioHotstar की यह सालभर पुरानी हॉरर थ्रिलर फिल्म देखने की हिम्मत है आपमें?

OTT Horror Thriller: दिन के उजाले में भी छूट जाएंगे पसीने! JioHotstar की यह सालभर पुरानी हॉरर थ्रिलर फिल्म देखने की हिम्मत है आपमें?

Isha Horror Movie: क्या चार दोस्त भूतिया हवेली का सच जान पाएंगे? जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही इस साउथ हॉरर थ्रिलर 'ईशा' को हिंदी में देखना बिल्कुल न भूलें.

Written By:
Last Updated: July 14, 2026 17:10:05 IST

Mobile Ads 1x1

ओटीटी प्लॅटफॉर्म्स (OTT Platforms) पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं. लेकिन कभी-कभी कुछ पुरानी फिल्में भी दर्शकों का दिल जीतकर अचानक से ट्रेंडिंग में आ जाती हैं. आजकल जियोसिनेमा/हॉटस्टार (JioCinema/Hotstar) पर पिछले साल रिलीज हुई एक तेलुगू हॉरर-थ्रिलर फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. इस फिल्म का नाम है ‘ईशा’ (Isha). यह फिल्म इस समय टॉप-10 ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है और हॉरर फिल्मों के शौकीनों के बीच इसकी जमकर चर्चा हो रही है. अच्छी बात यह है कि आप इस फिल्म का लुत्फ हिंदी भाषा में भी उठा सकते हैं.

ओटीटी पर छाया इस हॉरर फिल्म का जादू

इन दिनों हॉलीवुड की फिल्म ‘इविल डेड राइज’ (Evil Dead Rise) अपने रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्यों की वजह से काफी चर्चा में है. लेकिन इसी बीच साउथ की हॉरर-थ्रिलर ‘ईशा’ ने भी ओटीटी पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब ओटीटी पर आकर फिर से धमाल मचा रही है.

क्या है फिल्म की कहानी?

‘ईशा’ की कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. ये चारों दोस्त भूत-प्रेत, जादू-टोना और अंधविश्वास के नाम पर लोगों को ठगने वाले ढोंगी बाबाओं और तांत्रिकों का भंडाफोड़ (Expose) करते हैं. कहानी में असली मोड़ तब आता है, जब एक तांत्रिक इन चारों दोस्तों को एक भूतिया हवेली में पूरी रात बिताने का चैलेंज देता है.

शुरुआत में तो ये दोस्त इस चैलेंज को बहुत हल्के में लेते हैं और हवेली में चले जाते हैं. लेकिन वहां पहुंचने के बाद उनके साथ जो खौफनाक घटनाएं घटती हैं, वो उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदलकर रख देती हैं. इसके बाद उस हवेली में उनके साथ क्या-क्या होता है, यही इस फिल्म का असली रोमांच है.

हॉरर लवर्स के लिए परफेक्ट चॉइस

लगभग दो घंटे की यह फिल्म शुरुआत से लेकर आखिरी सीन तक दर्शकों को स्क्रीन से बांधकर रखती है. डर, सस्पेंस और रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन्स की वजह से ‘ईशा’ हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. अगर आप भी वीकेंड पर डर और रोमांच का एक साथ अनुभव करना चाहते हैं, तो जियोसिनेमा/हॉटस्टार पर मौजूद यह फिल्म आपके लिए ही है.

MORE NEWS