होम / Couple Death गृह प्रवेश के अगले ही दिन महिला का शव जमीन पर तो पति फंदे पर झूलता मिला, आर्केस्ट्रा पार्टी में डांस करने से रोकने पर हुआ था विवाद

Couple Death गृह प्रवेश के अगले ही दिन महिला का शव जमीन पर तो पति फंदे पर झूलता मिला, आर्केस्ट्रा पार्टी में डांस करने से रोकने पर हुआ था विवाद

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : November 17, 2021, 4:22 pm IST

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
यूपी के लखनऊ में एक हैरान और परेशान करने वाली घटना हुई। यहां के गोमती नगर विस्तार स्थित गंगोत्री विहार फेस-2 में एक दिन पहले ही दंपति ने गृह प्रवेश किया था जिसके 24 घंटे के अंदर ही दोनों पति-पत्नी के शव घर से बरामद हुए। परिजनों ने बताया कि सुबह कमरे का दरवाजा न खुलने पर पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो देखा कि महिला का शव जमीन पर पड़ा था जबकि उसका पति फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक श्याम किशोर मिश्रा (38) व उनकी पत्नी साधना (36) पहले खरगापुर इलाके में रहते थे। इनके दो बच्चे थे, बेटा अविनाश (7) व बेटी आदिति (8)।

बताया जा रहा है कि इस घटना की वजह आर्केस्ट्रा पार्टी में पति को डांस से रोकना है। दरअसल एक दिन पहले जब गृह प्रवेश कार्यक्रम था तो इस दौरान एक आर्केस्ट्रा पार्टी भी रखी गई थी। बताया जा रहा है कि आर्केस्ट्रा पार्टी में डांस करने पर दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ था। पुलिस आशंका जता रही है कि पहले पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को मारा फिर डर से खुद फांसी लगा ली।

गृह प्रवेश पर श्याम किशोर मिश्रा ने आर्केस्ट्रा पार्टी रखी थी। इसमें आई लड़कियों संग डांस करने को लेकर पत्नी साधना से विवाद हो गया। दो बार साधना अपने पति को पकड़कर घर के अंदर ले गई लेकिन वह दोनों बार वापस लौट आए। इसके बाद परिजनों के बीच में पड़ने पर घर गए। जहां दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। आशंका है कि इसके बाद श्याम किशोर ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि श्याम किशोर ने साधना की हत्या की है। इसके सके बाद फंसने के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साधना नए घर जाने को लेकर बहुत खुश थी। वहीं श्याम किशोर के परिजनों का कहना है कि देर रात किसी बात को लेकर विवाद की बात स्वीकार की है, लेकिन विवाद किस बात पर हुआ इसकी जानकारी नहीं है।

बेटी अदिति ने पुलिस को बताया कि पापा का रोज मम्मी से विवाद होता था। कल पार्टी में डांस को लेकर भी विवाद हुआ। इसके बाद दोनों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। देर रात होने पर दोनों बच्चे सो गए। सुबह उठे तो देखा मम्मी पापा सो रहे थे और मम्मी की नाक से खून निकल रहा था।

Also Read : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 आज जयपुर में

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Couple Death
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

कौन हैं अर्जेंटीना की वकील-पत्रकार Alejandra Rodríguez? जिसने 60 की उम्र में पहना मिस यूनिवर्स का ताज -Indianews
Viral Video: अचानक मोबाइल रिपेयर करवाने शॉप में घुसा सांड! आगे जो हुआ देख कर रह जाएंगे दंग- indianews
नारीवाद को बकवास समझती हैं Nora Fatehi, Sonali Bendre ने सिखाया सही मतलब -Indianews
Yogi Adityanath: अल्पसंख्यकों को गौहत्या का अधिकार देना चाहती है कांग्रेस, योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर बड़ा हमला -Indianews
अपनी उम्र से कम का किरदार निभाने वाले सितारों पर Lara Dutta का तंज, महिलाओं को लेकर कही ये बात -Indianews
Manipur: मणिपुर में CRPF बटालियन पर घातक हमला, दो जवान शहीद- indianews
German Policy Shift: जर्मनी ने आर्म्स नीति में किए बदलाव, अब तेजी से भारत को सप्लाई करेगा हथियार- indianews
ADVERTISEMENT