Hindi News / Uttar Pradesh / Up Election 2022

UP Election 2022 : फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास

बोले, 33 फीसदी आरक्षण तो दिला नहीं पाई महिलाओं को, 40 फीसदी टिकट का कर रहीं दावा इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली : UP Election 2022 UP Election 2022 : यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव (2022) के लिए कांग्रेस ने 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया है। यह बात लखनऊ में प्रेस वार्ता […]

BY: Sameer Saini • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

बोले, 33 फीसदी आरक्षण तो दिला नहीं पाई महिलाओं को, 40 फीसदी टिकट का कर रहीं दावा
इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

UP Election 2022

UP Election 2022 : यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव (2022) के लिए कांग्रेस ने 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया है। यह बात लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कही। प्रेसवार्ता में पार्टी ने नया नारा भी दिया, लड़की हूं, लड़ सकती हूं।

‘पांच दिन उसके साथ रही, घर लौटी और फिर…’, दामाद संग भागी सास के पति ने किया ऐसा खुलासा, जान दंग रह गया हर कोई!

UP Election 2022

इस मौके पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कांग्रेस के इस नारे की खिल्ली उड़ाई व प्रियंका गांधी की प्रेस वार्ता से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए लिखा, मैडम इस बात को तो स्मृति ईरानी कबका अमेठी में साबित कर चुकी हैं। अपने भाई साहब राहुल गांधी से पूछ लीजिए। अशोक पंडित का इशारा कांग्रेस के लड़की हूं, लड़ सकती हूं वाले नारे की तरफ था।

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कांग्रेस पर भड़ास निकालते हुए ट्वीट में लिखा, कांग्रेस मतलब छलावा। सोनिया गांधी महिलाओं को संसद में 33 फीसदी आरक्षण नहीं दिला पाई। अब प्रियंका गांधी यूपी में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का ऐलान कर रही हैं। उन्होंने कहा पंजाब के सियासी घमासान पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो हरीश रावत उत्तराखंड में अपनी सत्ता नहीं बचा पाये वो पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह को भटका हुआ आदमी कह रहे हैं। कांग्रेस के इस फैसले की एक वर्ग तारीफ कर रहा है, तो एक वर्ग आलोचना भी कर रहा है।

इस वीडियो को देख कर लोगों के कमेंट आने लगे। सुदामा यादव ने कहा- एक क्रांतिकारी कदम। एक यूजर ने प्रियंका गांधी को जवाब देते हुए कहा- ढोंग, महिलाओं की बात करती हो, जब कांग्रेस राज्यों में दलित लड़कियों के साथ बलात्कार होते हैं तब तो आप एक शब्द ट्वीट नहीं करते। नई शुरूआत कर रहे हैं, सोच रहे हैं जनता तो बेवकूफ है। ड्रामा करेंगे और जनता हमको वोट दे देंगे। प्रकाश नाम के यूजर ने पूछा- कांग्रेस के जी 23 में कितनी महिलाएं हैं जरा बताइए।

पार्लियामेंट में महिलाओं के रिजर्वेशन का क्या हुआ? पार्टी में कितनी एमपी और एमएलए महिलाएं हैं बताना जरा? बताते चलें, कांग्रेस ने अगले यूपी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देने का ऐलान किया है। प्रियंका गांधी ने लखनऊ कांग्रेस आॅफिस में प्रेसवार्ता के दौरान कहा था कि हमारा फैसला यूपी की हर महिला के लिए है। विकास कार्यों में महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। महिलाएं सेवा भाव से देश की तस्वीर बदल सकती हैं।

Also Read : Aryan Khan Drug Case : जेल में बेटे से मिलने पहुंचे शाहरुख खान, यहां देखिए पूरा वीडियो

Also Read : Bhumi Pednekar को एयरपोर्ट पर किया स्पॉट, यहां देखिए पूरा वीडियो

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

up election 2022 total seats
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue