Live TV
Search
Home > एस्ट्रो > Samrat Chaudhary Rajyog: कैसे सूर्य, शनि और मंगल के असर से मिला सत्ता का ताज! जानिए सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने का ज्योतिषीय राज

Samrat Chaudhary Rajyog: कैसे सूर्य, शनि और मंगल के असर से मिला सत्ता का ताज! जानिए सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने का ज्योतिषीय राज

Samrat Chaudhary CM Banane Ka Jyotish Raj: 14 अप्रैल 2026 का दिन बिहार की राजनीति में इतिहास से कम नहीं है,क्योंकि इस दिन नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार के अगले  मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगी है.  यहां तक पहुंचने के लिए उनके जीवन में राजनीति संघर्ष के साथ-साथ ज्योतिषीय दृष्टि का भी खासा बहुत प्रभाव है.

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: 2026-04-15 14:28:05

Mobile Ads 1x1

Samrat Chaudhary CM Banane Ka Jyotish Raj: सम्राट चौधरी का जन्म 16 नवंबर 1968 को मुंगेर जिले के तारापुर स्थित लखनपुर गांव में हुआ था, 16 को जन्म होने के कारण  उनका मूलांक 7(6+1=7) बनता है. अंक ज्योतिष में 7 का संबंध केतु से माना जाता है. केतु को रहस्यमयी, गहराई से सोचने वाला और अचानक सफलता दिलाने वाला ग्रह माना जाता है. ऐसे लोग आमतौर पर रणनीतिक सोच रखते हैं और सही समय आने पर बड़ा मुकाम हासिल कर लेते हैं. उनकी राशि वृश्चिक है, जो उन्हें दृढ़ निश्चयी, साहसी और विपरीत परिस्थितियों में भी डटे रहने वाला बनाती है.

14 अप्रैल का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करता है. मेष सूर्य की उच्च राशि है, जहां वह सबसे अधिक प्रभावशाली माना जाता है. सूर्य को ज्योतिष में राजसत्ता, नेतृत्व और अधिकार का प्रतीक माना गया है. ऐसे में सूर्य का यह गोचर किसी व्यक्ति के राजनीतिक जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है.

उच्च के सूर्य का प्रभाव

जब सूर्य अपनी उच्च अवस्था में होता है, तो वह व्यक्ति को नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रशासनिक शक्ति प्रदान करता है. सम्राट चौधरी के लिए यह समय करियर के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा सकता है. यह स्थिति उन्हें बड़े पद और प्रभावशाली भूमिका की ओर आगे बढ़ाने का संकेत देती है.

ग्रहों की स्थिति और उनके संकेत

वर्तमान समय में कई महत्वपूर्ण ग्रह अलग-अलग राशियों में खास स्थिति बना रहे हैं. मीन राशि में मंगल, बुध और शनि का संयोग बना हुआ है, जबकि मेष में सूर्य और शुक्र साथ हैं. कुंभ राशि में चंद्रमा और राहु की युति है, सिंह में केतु और मिथुन में गुरु विराजमान हैं. इन सभी ग्रहों का संयुक्त प्रभाव जीवन में उतार-चढ़ाव के साथ बड़े अवसर भी लेकर आता है.

शनि-मंगल का प्रभाव: संघर्ष के बाद सफलता

मीन राशि में शनि और मंगल का साथ यह दर्शाता है कि सफलता आसानी से नहीं मिलेगी, लेकिन मेहनत और धैर्य से बड़ी उपलब्धि जरूर हासिल होगी. मंगल साहस और ऊर्जा का प्रतीक है, जबकि शनि अनुशासन और जनता का प्रतिनिधित्व करता है. इन दोनों का मेल यह संकेत देता है कि उन्हें जनता और संगठन का समर्थन मिल सकता है.

नाम और व्यक्तित्व का प्रभाव

सम्राट चौधरी का बचपन का नाम राकेश रहा है, जो तुला राशि से जुड़ा है और जिसका स्वामी शुक्र है. वर्तमान में शुक्र सूर्य के साथ मेष राशि में स्थित है, जो लोकप्रियता और आकर्षण को बढ़ाता है. वहीं ‘सम्राट’ नाम अपने आप में नेतृत्व और प्रभुत्व का प्रतीक है, जो उनके व्यक्तित्व को और मजबूत बनाता है.

गुरु का सहयोग

देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में स्थित होकर महत्वपूर्ण दृष्टि डाल रहे हैं. गुरु को ज्ञान, मार्गदर्शन और सही निर्णय लेने का कारक माना जाता है. उनकी यह स्थिति सम्राट चौधरी को सही सलाह और समझदारी से फैसले लेने में मदद कर सकती है.

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

MORE NEWS