Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Bank Message Identify: बैंक के नाम से आ रहा है मैसेज? फ्रॉड है या फिर असली, कैसे लगाएं पता, इन आसान स्टेप्स में करें चेक

Bank Message Identify: बैंक के नाम से आ रहा है मैसेज? फ्रॉड है या फिर असली, कैसे लगाएं पता, इन आसान स्टेप्स में करें चेक

आजकल कुछ लोगों के पास बैंक के नाम पर मैसेज भी आते हैं, जिन्हें क्लिक करते ही उनका खाता साफ हो जाता है. इसलिए आपको ऐसा मैसेज आते ही सबसे पहले पुष्टि कर लेनी चाहिए कि मैसेज सही भी है या फिर नहीं.

Written By:
Last Updated: July 25, 2026 17:52:46 IST

Mobile Ads 1x1

Bank Message Identify: आज के समय में बैंकिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है. अब चाहे बैंक में पैसे डालने हों या फिर आपको नगद निकासी ही क्यों न करनी हो इसके लिए बैंक द्वारा आपके मोबाइल पर एक मैसेज भेजा जाता है. पैसे ट्रांसफर करने से लेकर बैलेंस चेक करने तक बैंक अपने ग्राहकों को मैसेज के जरिए पुष्टि करती है. लेकिन जहां डिजिटल बैंकिंग ने लोगों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं साइबर ठगों के लिए भी नए रास्ते खोल दिए हैं. अब ठगी सिर्फ फोन कॉल तक सीमित नहीं रही, बल्कि बैंक के नाम से आने वाले SMS और मैसेज भी लोगों को निशाना बनाने का बड़ा हथियार बन चुके हैं.

1. वेरिफाइड अकाउंट का ब्लू टिक देखें 

यह मैसेज केवल टेक्स्ट के रूप में ही नहीं बल्कि, कई बार व्हाट्स एप पर भी भेजे जाते हैं. इसलिए अगर बैंक से आपके पास कोई मैसेज आता है तो सबसे पहले आपको यह देखना चाहिए कि वह मैसेज वेरिफाइड है बी या नहीं. अगर नंबर के आगे ब्लू टिक लगा हुआ है तो समझें कि आपका अकाउंट वेरिफाइड है. आपको यह देखना है कि ब्लू टिक के साथ-साथ आपको यह देखना है कि जिस अकाउंट से मैसेज आया है वह बिजनेस अकाउंट है या नहीं. 

2. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से लें जानकारी 

अगर आपके पास बैंक से कोई मैसेज आया है तो आपको सबसे पहले उसकी पुष्टि करने के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट खोलनी चाहिए, जिसके बाद आपको लॉगिन करके कुछ जानकारियों को मैच करना चाहिए. वेबसाइट पर ही आप बैंक के आधिकारिक नंबर की भी जांच कर सकते हैं. कई बार मैसेज में किसी अपडेट या ऑफर का दावा करके भी फ्रॉड किया जाता है. 

3. बैंक से करें संपर्क 

अगर आपके पास बैंक से कोई मैसेज आता है और आपको लगता है कि यह मैसेज गलत है या फिर फ्रॉड है तो ऐसे में आप सीधेतौर पर अपनी ब्रांच में जाकर पूछताछ कर सकते हैं. इसके अलावा आप बैंक के आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके या फिर बैंक की आधिकारिक ऐप पर भी जाकर पुष्टि कर सकते हैं.

MORE NEWS