Live TV
Search
Home > Career > UPTET Result 2026: लाखों अभ्यर्थियों को इंतजार खत्म! आज जारी हो सकता है UPTET पेपर 1 और 2 का रिजल्ट, जानें पास होने के लिए कितने अंक लाना जरूरी

UPTET Result 2026: लाखों अभ्यर्थियों को इंतजार खत्म! आज जारी हो सकता है UPTET पेपर 1 और 2 का रिजल्ट, जानें पास होने के लिए कितने अंक लाना जरूरी

UPTET Result 2026 Kab Ayega: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) 6 अगस्त को UPTET 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

Written By:
Last Updated: 2026-08-06 16:44:52

Mobile Ads 1x1

UPTET Result 2026 Kab Ayega: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, UPESSC आज 6 अगस्त 2026 को UPTET 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है. 

हालांकि आयोग की ओर से अभी रिजल्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. रिजल्ट जारी होने के बाद परिक्षार्थी upessc.up.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस बार 17 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने UPTET परीक्षा दी थी. परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड की मदद से पेपर 1 और पेपर 2 का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

लाइफटाइम वैध रहेगा UPTET प्रमाण पत्र

यूपी सरकार ने इस साल से यूपीटेट (UPTET) पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रमाण पत्र की वैधता ‘लाइफटाइम’ (जीवनभर) कर दी है. बता दें कि पहले यह सर्टिफिकेट केवल 5 साल के लिए मान्य होता था, लेकिन अब एक बार परीक्षा पास करने के बाद यह हमेशा के लिए वैध रहेगा. इससे उम्मीदवारों को शिक्षक भर्ती के लिए बार-बार परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी.

दो स्तरों पर आयोजित हुई थी परीक्षा 

UPTET 2026 परीक्षा दो अलग-अलग पेपरों में आयोजित की गई थी. पेपर-1 उन अभ्यर्थियों के लिए था जो कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक शिक्षक बनना चाहते हैं, जबकि पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक के उच्च प्राथमिक शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया था. वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने दोनों स्तरों पर शिक्षक बनने की पात्रता प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था, उन्होंने दोनों पेपर में हिस्सा लिया.

ऐसे डाउनलोड करें UPTET Result 2026

यूपीटेट रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स के जरिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर दिए गए UPTET रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें
  • Submit बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें

General, OBC सहित हर वर्ग के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित 

यूपीटीईटी 2026 परीक्षा पास करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स (Qualifying Marks) निर्धारित किए गए हैं. सामान्य (General/UR) वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 में से कम से कम 90 अंक (60%) प्राप्त करने होंगे. इसके अलावा OBC, SC, ST, EWS, दिव्यांग (PwD) और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 150 में से न्यूनतम 82 अंक (55%) हासिल करना आवश्यक है. 

MORE NEWS