Live TV
Search
Home > क्रिकेट > रियान पराग को होगी जेल? वेपिंग मामले में BCCI ने मांगा जवाब, टेंशन में राजस्थान रॉयल्स

रियान पराग को होगी जेल? वेपिंग मामले में BCCI ने मांगा जवाब, टेंशन में राजस्थान रॉयल्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान वेपिं (एक तरह का ई सिगरेट) का सेवन करते हुए देखा गया है. इस घटना के बाद बवाल मचा हुआ है. नियम के मुताबिक रियान पराग को जेल या फिर भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है.

Written By:
Last Updated: 2026-04-29 18:55:09

Mobile Ads 1x1

Riyan Parag Vaping Incident: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान वेपिं (एक तरह का ई सिगरेट) का सेवन करते हुए देखा गया है. इस घटना के बाद बवाल मचा हुआ है. अब खबर आ रही है कि बीसीसीआई कप्तान रियान पराग से इसपर जवाब मांगेगा. बीसीसीआई ने कहा है कि मैच के दौरान ड्रेसिंग रुम में वेपिंग का सेवन करना प्रतिबंधित है. ऐसे में इस घटना पर रियान पराग को जवाब जरूर देना होगा. 

बीसीसीआई के एक सोर्स ने कहा,” हम रियान पराग से इस मामले पर जवाब मांग रहे हैं. क्योंकि वेपिंग के सेवन की किसी भी स्थिति में इजाजत नहीं है. उनके स्पष्टीकरण के बाद हम उनके खिलाफ तय करेंगे कि हमें क्या एक्शन लेंगे.”  बता दें कि भारत में, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रोहिबिशन एक्ट (PECA) 2019 के तहत ई-सिगरेट रखना और इस्तेमाल करना बैन है. यह पूरे भारत में ई-सिगरेट के प्रोडक्शन, ट्रेडिंग, खरीदने, इंपोर्ट करने, एक्सपोर्ट करने और एडवरटाइज़िंग पर रोक लगाता है. इसके लिए 6 महीने की जेल और भारी जुर्माना हो सकता है.

इन मामलों में बीसीसीआई काफी सख्त

वेपिंग पर बैन का सीधे तौर पर कोई ज़िक्र नहीं है, लेकिन स्टेडियम के अंदर खिलाड़ियों के लिए बिहेवियर कोड के मामले में BCCI बहुत सख्त है. हेल्थ और सेफ्टी प्रोसीजर लागू होते हैं और ड्रेसिंग रूम और डगआउट में तंबाकू या तंबाकू-बेस्ड प्रोडक्ट्स के बारे में नियम में शायद यह कहा गया है कि खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया जा सकता है या उसे सज़ा दी जा सकती है. अब देखना होगा कि रियान पराग को बीसीसीआई क्या सजा सुनाती है.

मैनेजर रोमी पर लगा था जुर्माना

इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स (RR) के मैनेजर रोमी भिंडर पर 10 अप्रैल को गुवाहाटी के ACA स्टेडियम में RR और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच के दौरान डगआउट के अंदर मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के लिए 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था. सीज़न की बात करें तो, 24 साल के भिंडर को संजू सैमसन की जगह फुल-टाइम कप्तान बनाया गया था. वह अपनी बैटिंग फॉर्म से जूझ रहे हैं, लेकिन टीम ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. अपने हालिया गेम में, RR ने पंजाब किंग्स (PBKS) को हराया, जो इस सीज़न में एक भी मैच नहीं हारा था, और छह विकेट बाकी रहते 222 रन का पीछा करके जीत हासिल की.

MORE NEWS